scriptआज बना रवियोग, सभी राशियों के साथ होगा मंगल ही मंगल | Todays aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज बना रवियोग, सभी राशियों के साथ होगा मंगल ही मंगल

Published: Oct 10, 2017 09:45:27 am

आज नए अनुबंध हो सकते हैं, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे

horoscope news

rashifal 11 january 2019

आज कुमार योग नामक शुभ योग दोपहर १२.०९ तक, इसके बाद सायं ७.०३ तक दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है। इन योगों के चलते आज का दिन सभी के लिए अच्छा रहेगा।
मेष
जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

वृषभ
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या के हल में दोस्तों से मदद मिल सकती है। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे।
मिथुन
आज नए अनुबंध हो सकते हैं, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

कर्क
आपकी तरक्की से आपको ही परेशानी होगी। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें और खान-पान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। रुका धन मिलने के योग हैं।
सिंह
नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनीतिक मामलों में कटूअनुभव मिल सकते हैं। व्यापार- व्यवसाय में तरक्की संभव है। आपकी व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। व्यसन न करें। अन्यथा अपमानित होना तय है।

कन्या
समय की उपयोगिता को समझें। संतान के कॅरियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जोखिम लेने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगेे। परिवार में खुशहाली रहेगी।
तुला
किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास कर अपने निजी संबंधों को कमजोर न करें। अपने बुद्धि विवेक से काम करें। माता – पिता की सेवा से विमुख न हो। इस अवसर का लाभ लें। पुराने दोस्तों से मिलाप हो सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बेहतर होगा। दूसरों को अपमानित करने से बचें। धन में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। संतान सुख संभव है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
धनु
मेहनत करें और दूसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबर शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। सरकारी, कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे। समन्वय बना कर चलें।
मकर
मानसिक शांति मिलेगी। कार्य स्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्तिसे मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

कुम्भ
व्यापार संबंधित योजना लाभप्रद सिद्ध होगी। अपनी छवि सुधारने में लगे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आवास संबंधित समस्या का समाधान होगा।
मीन
दूसरों की उन्नति से जलन होगी। आप अपनी सोच को बदलें। नौकरी में आशा अनुकूल स्थिति बनेगी। व्यर्थ की शान – शौकत से दूर रहें। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर संतुलन आवश्यक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो