scriptRashifal – आज का शनिवार इन राशियों पर पड़ेगा भारी, आप भी संभल कर रहें | Todays horoscope aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

Rashifal – आज का शनिवार इन राशियों पर पड़ेगा भारी, आप भी संभल कर रहें

locationजयपुरPublished: Aug 12, 2017 09:11:00 am

उत्तरा भाद्रपद ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: ६.१४ तक, तदुपरांत अंतरात्रि सूर्योदय पूर्व रेवती नक्षत्र रहेगा

shani ki sade sati

shanidev

उत्तरा भाद्रपद ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: ६.१४ तक, तदुपरांत अंतरात्रि सूर्योदय पूर्व प्रात: ५.५० तक रेवती ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारम्भ हो जाएगा। धृति नामक शुभ योग दोपहर बाद १.५१ तक, इसके बाद शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग रहेगा।
मेष
कार्यों में रुकावट आ सकती है। बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए अपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृषभ
व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।
मिथुन
दुख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भूला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा।

कर्क
जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी होगी।
सिंह
शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

कन्या
स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, शांत रहें।
तुला
पूर्व में लिए निर्णय बदलना पडेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कठोर फैसले लेना होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे।

वृश्चिक
कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं। आज आपका सपना पूरा हो सकता हे। झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।
धनु
ए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाकचातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें।

मकर
जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आपकी उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है।
कुम्भ
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। घर परिवार में शांति हो इसके लिए हनुमानजी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।

मीन
आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है। सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो