scriptआज इन 5 राशियों की हो जाएगी मौज, बाकी करें ये उपाय | Todays horoscope aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज इन 5 राशियों की हो जाएगी मौज, बाकी करें ये उपाय

Published: Sep 26, 2017 11:12:25 am

विवेक से लिए निर्णय लाभ देंगे, विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

प्रीति नामक योग प्रात: ८.५७ तक, इसके बाद आयुष्मान नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है। रवियोग नामक शुभ योग प्रात: ७.०३ तक व पुन: प्रारम्भ अंतरात्रि ६.०० बजे से तक रहेगा।

मेष
विवेक से लिए निर्णय लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख संभव है। धर्म में आस्था बढ़ेगी। आपके पुराने मित्रजनों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
वृषभ
व्यवसाय में अज्ञात भय सताएगा, सतर्कता बरतने से लाभ के आसार हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग संभव है। समाज में हुए विवाद के झंझटों से दूर रहें। धार्मिक यात्रा होगी।
मिथुन
आपके जीवन में आया बदलाव आपके व अन्य परिजनों के लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यापार में सोच-विचारकर फैसला लें।
कर्क
नए व्यापारिक अनुभव होंगे। भय, तनाव तथा चिंता हावी रहेंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। आत्म सम्मान बढ़ेगा। कीर्ति यश में वृद्धि के योग बनेंगे।

सिंह
संतोषी व्यक्तिही सबसे बड़ा धनवान होता है। आपकी संतुष्टि ही आपकी उन्नति में सहायक होगी। जैसे हंै वैसे ही रहें। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। यात्रा
संभव है।
कन्या
नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। समय के साथ समझौता करने से तनाव में रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। आजीविका के मामले में स्थान परिवर्तन के योग हैं।

तुला
लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। मानसिक तनाव बढऩे से कार्यों में रुकावट आएगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। धर्म-कर्म में धन लगेगा।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आपकी उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
धनु
आपके अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।

मकर
मनवांछित कार्य होने के योग हैं। दिन की शुरुआत में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। लघु उद्योग से जुड़े जातक लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बदलाव का है।
कुम्भ
मनमर्जी से काम करना बंद करें। दूसरों के भरोसे रहने से काम बिगड़ सकते हैं। आमदनी के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा होगी।

मीन
अपने स्वभाव में नरमी लाएं, फायदे में रहेंगे। माता-पिता और अन्य परिवारजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति के कार्य देरी से पूरे होंगे। निवेश-नौकरी आदि मनोनुकूल लाभ देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो