scriptआज होली पर करें अपनी राशि अनुसार रंगों का ये टोटका, रातों रात हो जाएंगे मालामाल | Todays muhurat aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope | Patrika News

आज होली पर करें अपनी राशि अनुसार रंगों का ये टोटका, रातों रात हो जाएंगे मालामाल

Published: Mar 02, 2018 09:48:25 am

जानिए किस राशि के लोग किन रंगों से खेलें होली।

jaipur

holi ka rashifal in hindi

शुक्रवार को रंगों की होली है। रंग सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि ये जिंदगी की जरूरत भी हैं। अगर खुशी के रंग घुले हों तो ही जिंदगी का अहसास होता है। ऐसे में इस बार राशिफल कुछ अलग और अनोखा है। जानिए किस राशि के लोग किन रंगों से खेलें होली।
मेष
होली पर आप गुलाबी, पीले और हरे रंग का उपयोग करेंगे तो होली की खुशी चैगुनी हो जाएगी। लाल रंग के उपयोग से बचें। यह जीवन में तनाव ला सकता है।

वृषभ
रंगों के चयन में शुक्र ग्रह का ध्यान रखें। यह रिश्तों में प्रेम जगाता है। आप आसमानी, हल्के नीले, पीले और गुलाबी रंग से होली खेलें। काले व गहरे नीले रंग के प्रयोग से बचें।
मिथुन
इस राशि के लोगों के लिए हल्का हरा, गुलाबी, पीला, नारंगी और हल्का आसमानी रंग श्रेष्ठ है। पानी के प्रयोग से बचें।

कर्क
इस राशि के जातक चंद्रमा के अनुकूल रंगों का प्रयोग करेें। चूंकि चंद्रमा मन का कारक भी है, इसलिए होली खेलते समय मित्रों की भावना का ख्याल भी रखें। गहरे रंगों का प्रयोग न करें।
सिंह
इस राशि के लोग नारंगी, हल्का हरा, पीला और हल्का लाल रंग इस्तेमाल करें। होली खेलने में ज्यादा उतावलापन न दिखाएं। शालीनता का भी पालन करें।

कन्या
इस राशि के लोग प्राय: अपने करीबी मित्रों से ही होली खेलना पसंद करते हैं। इन्हें काले, गहरे नीले, भडक़ीले, पक्के अच्छे नहीं लगते। अगर इनके साथ होली खेलें तो आपके पास हल्का पीला, गुलाबी, नारंगी, हल्का हरा रंग होना चाहिए।
तुला
होली में हुड़दंग इनकी खास पसंद है। बात होली के रोचक दोहे रचने की हो या ठंडाई की, ये सबसे आगे रहते हैं। इन्हें गुलाबी रंग बहुत पसंद है।

वृश्चिक
प्राय: इन्हें ऐसे रंग पसंद आते हैं जो देर तक अपना असर बरकरार रखें। ये मित्रों को मौका मिलते ही रंगने की पूरी कोशिश करते हैं।
धनु
इस राशि के जातक को भडक़ीले रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। आंखों का भी ध्यान रखना चाहिए। गहरा गुलाबी, नारंगी, गहरा पीला, हल्का नीला रंग आपकी पसंद है। खुद के साथ दूसरों की पसंद का सम्मान करें।
मकर
इनके लिए गहरा नीला, आसमानी, हरा रंग शुभ है। आमतौर पर इन्हें सब तरह के रंग पसंद आते हैं, लेकिन हरा रंग इनकी विशेष पसंद है। इस रंग का तिलक इनकी खुशियां बढ़ा देता है।
कुंभ
अपनों के साथ होली खेलना इन्हें बहुत भाता है, कई बार ये रंगों से दूर रहना भी बेहतर समझते हैं। होली की ठिठोली इन्हें अपने नजदीकी लोगों के साथ ही पसंद आती है। उस दौरान ये रंगों का बंधन जरूरी नहीं समझते।
मीन
अगर होली खेलने के नए तरीके सीखना चाहते हैं तो मीन राशि के लोग सबसे बेहतर हैं। नई खुराफात में इस राशि के लोगों का जवाब नहीं। इन्हें हल्का लाल, गुलाबी और पीला रंग पसंद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो