scriptआज रविवार को है सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता | Weekly horoscope in hindi | Patrika News

आज रविवार को है सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता

Published: Jan 14, 2018 09:31:39 am

नौकरीपेशा में पदोन्नति व वरिष्ठों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग के लिए राजकीय सेवाओं का योग बन रहा है।

saharanpur

rashifal 12 january

दोपहर बाद १.१४ से अगले दिन सूर्योदय तक सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग है। आज चंद्रमा दोपहर बाद १.१४ तक वृश्चिक राशि में, इसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेगा।

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
ज्येष्ठा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह कार्य की सफलता व विजय की प्राप्ति देगा। विस्तार की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। व्यापारियों के लिए मंगल , बुध, गुरु संबंधित व्यवसाय में निवेश के साथ भागीदारिता का लाभ देंगे। नौकरीपेशा में वरिष्ठों से मत भिन्नता होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को नगरीय प्रशासन में अवसर मिल सकते हैं।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कार्य तथा नए व्यवसाय के लिए योजना बनेगी। वरिष्ठों द्वारा धन की प्राप्ति का भी योग है। प्रयास करने से अनुकूलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए भूमि भवन से संबंधित व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति। नौकरीपेशा में उच्च पद प्राप्त होने से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल इकोनॉमी से जुड़े क्षेत्र में व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
गति में परिवर्तन करेंगे। लीक से हटकर करने का प्रयास करेंगे। अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाने की कोशिश होगी। आर्थिक प्रबलता के लिए प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए मध्य सप्ताह लाभकारी है। नौकरीपेशा में प्रबंधन के पद पर स्थान परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को व्यावसायिक, प्रबंधकीय, निजी क्षेत्र में अवसर।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मंगलवार को कोई विशेष कार्य होने की संभावना बनेगी। अधिकारियों से संपर्क तथा मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए नमक, चूना, काला पत्थर से संबंधित व्यवसाय लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में इच्छित पद मिलने से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को गैर शासकीय उपक्रम में अवसर।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नए कार्य की और रुचि जाग्रत होगी। पुराने धन की प्राप्ति के लिए प्रतीक्षा करेंगे जो इस सप्ताह संभव है। व्यापारियों के लिए फ्लोरी कल्चर का व्यवसाय लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति व वरिष्ठों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग के लिए राजकीय सेवाओं का योग बन रहा है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी विशेष कार्य की तलाश में रहेंगे। किए कार्य का प्रतिसाद मिलने से हतोत्साहित महसूस करेंगे। यह सप्ताह निर्णय की दृष्टि से लाभकारी है। व्यापारियों के लिए संबंधित इकाइयों का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में धन की वृद्धि का संकेत। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रबंधन के साथ-साथ निजी प्रशासन में अवसर मिलेंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
बाहरी यात्रा के माध्यम से व्यवसाय के हित की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। लाभ के सभी विकल्प खुले रहेंगे। व्यापारियों के लिए चांदी का बाजार चमक सकता है। नौकरीपेशा में सहयोगियों का सहयोग मिलने से कार्य की पूर्णता। महिला तथा छात्रवर्ग को इंटीरियर, एक्सर्टनल डेकोरेशन में अवसर।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
चंद्रमा का प्रभाव सांयकाल से पुन: परिवर्तन का इशारा कर रहा है। बुधवार तक जल्दबाजी न करें। गुरुवार श्रेष्ठ रहेगा। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल से संबंधित बाजार में लाभ के योग। नौकरीपेशा में शासकीय पदवृद्धि के संकेत। महिला तथा छात्रवर्ग को इच्छित सफलता के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता होगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नया करने का मन होगा। संपर्कों पर ध्यान देंगे। लाभ के नए-नए विकल्पों की तलाश रहेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए मंडी से जुड़े सभी सौदे मध्य सप्ताह में लाभ देंगे। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अकादमिक अवसरों का संयोग मिलेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अस्थिरता का माहौल रहेगा। दो दिन प्रतीक्षा करनी होगी। बुधवार से चंद्रमा की स्थिति पक्ष में होगी। तब तक विशेष निर्णय न लें। व्यापारियों के लिए तारकोल, पेट्रोकैमिकल, ल्यूब्रीकेंट्स से जुड़े क्षेत्रों में उछाल की संभावना है। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेट सेक्टर में अवसर।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग व्यावसायिक सफलता प्रदान करेगा। भागीदारिता के पहले न्यायिक दृष्टिकोण प्रबल करें। व्यापारियों के लिए अनुकूलता के साथ आर्थिक वृद्धि होगी। नौकरीपेशा में सकारात्मक वातावरण। महिला तथा छात्रवर्ग को सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े क्षेत्र में सेवा अवसर।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिजन की पद वृद्धि होने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। रुके कार्य के होने से भी प्रसन्नता होगी। व्यापारियों के लिए पारंपरिक क्षेत्र का लाभ यह सप्ताह प्रदान कर सकता है। नौकरीपेशा में इच्छित पद से हर्ष। महिला तथा छात्रवर्ग को संबंधित प्रयासों का लाभ मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो