scriptइस सप्ताह इन 4 राशियों को भोगना पड़ेगा महान कष्ट, बाकी की लगेगी लॉटरी | Weekly horoscope in hindi | Patrika News

इस सप्ताह इन 4 राशियों को भोगना पड़ेगा महान कष्ट, बाकी की लगेगी लॉटरी

Published: Apr 08, 2018 04:47:18 pm

आने वाला सप्ताह कई राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक और खुशखबरी देने वाला रहेगा।

hindu festivals

aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi, aaj ka muhurat, weekly horoscope in hindi, weekly horoscope, how to worship ganesha

आने वाला सप्ताह कई राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक और खुशखबरी देने वाला रहेगा।

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह कार्य की प्रगति में तेजी लाएगा। तीव्र गति से सफलता के कार्य सिद्ध होंगे। मंगलवार को समय प्रबल है। व्यापारियों के लिए रुके व्यवसाय में गतिवाला कालखंड होगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ योग्यता का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक सेवाओं में अवसर।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
व्यावसायिक उन्नति वाला समय है। निवेश किए गए धन का लाभ मिलने का योग है। प्रगति तथा उन्नति के लिए सक्रिय मानसिकता उन्नत परिणाम देगी। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र में व्यवसाय का लाभ मिलेगा। दीर्घकालिक निवेश भी अनुकूल है। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।
मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
भाग्य का सहयोग मिलेगा। शीघ्रतम कार्य सम्पन्न करने का प्रयास करेंगे। समय अनुकूल है। आर्थिक दृष्टिकोण से प्राप्ति का योग होगा। व्यापारियों के लिए कत्था, चूना, केसर से जुड़े उत्पादों का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में कॉर्पोरेट फैकल्टी में अवसर। महिला, छात्रों को स्वरोजगार उत्पादित करने के अवसर की प्राप्ति।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मानसिक प्रसन्नता के साथ कार्य क्षेत्र में प्रगति करेंगे। लाभ के रास्ते खुलने लगेंगे। बाहरी यात्राओं का प्रभाव अनकूल विचारधारा के रूप में दिखाई देगा। व्यापारियेां के लिए वैदेशिक उत्पादों का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग। महिला तथा छात्रवर्ग को रासायनिक निर्माण कार्य में अवसर मिलेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भूमि की प्राप्ति के योग बन रहें हैं। कोई बड़ा कार्य हाथ में आएगा। आर्थिक दृष्टि कोण से सप्ताह प्रबल है। व्यापारियों के लिए स्वर्ण रजत से जुड़ा क्षेत्र लग्नसरा का लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े शासकीय लोगों को अर्थ तथा पद में वृद्धि का योग। महिला तथा छात्र वर्ग को जिला, तहसील, पंचायत या ग्राम में अवसर।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शान्ति पुष्टि का अनुभव होगा। संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य तथा व्यवसाय में संतुलन स्थापित कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए शेयर मार्केट से जुड़े बाय बैक के सौदे लाभ दे सकते हैं। नौकरीपेशा में बौद्धिकता का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को ग्लोबल मैनेजमेंट में बाहरी अवसर।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
मित्रों के माध्यम से किसी भी व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। संभवत: आर्टिफिशियल ज्वैलरी या वस्त्र उद्योग का लाभ मिल सकता है। पुरानी सुस्ती खत्म होने का वक्त है। व्यापारियों के लिए हीरे की खदानों का सौदा मध्यवर्ती लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में योग्यता के लाभ से प्रसन्नता। महिला-छात्रवर्ग को प्रयासों में वृद्धि।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी कार्य विशेष के हो जाने से मानसिक बोझ उतरेगा। सप्ताह मध्य तक नए लोगों से सम्पर्क का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित परंपरा से जुड़े क्षेत्र में व्यापार का लाभ दिखाई देगा। नौकरीपेशा में आयोग के माध्यम से पदोन्नति का समय है। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय परीक्षाओं में सफलता के अवसर।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। सप्ताह प्रसन्नता में व्यतीत होगा। पुराने मित्र से संपर्क बढ़ेंगे। जो व्यावसायिक लाभ देगा। व्यापारियों के लिए मंडी तथा धान्य का क्षेत्र आर्थिक उन्नति देगा। नौकरीपेशा में शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मंगलवार से स्थिति में परिवर्तन होगा। रुके कार्यों में प्रगति होगी। उधार का धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। लोगों का भरोसा बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए खाद्य तेलों का बाजार मिश्रित लाभ देगा। नौकरीपेशा में बाहरी यात्रा का योग है। महिला, छात्रों को ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में सफलता के योग।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राज्य पक्ष से सम्मान मिलेगा। भाग्य तथा कार्य का समायोजन दैनिक जीवन में दिखाई देगा। कार्य विशेष के होने से भी मन में हल्कापन अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग से जुड़ी सभी इकाइयां लाभ दे सकती है। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सहकारिता से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कार्य का बोझ कम होगा। स्वास्थ्य में अनुकूलता दिखाई देगी। बाहरी यात्रा का मन होगा। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। सहयोग के साथ कार्य क्षेत्र में प्रगति करेंगे। व्यापारियों के लिए वनस्पति उद्योग का लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा में अनुकूल समय है। महिला-छात्रवर्ग को टूरिज्म डिपार्टमेंट का क्षेत्र लाभ देगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो