आप सभी को पता है कि द ग्रेट खली अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए काफी चर्चा में रहते हैं। हमेशा वो एक्टिव रहते हैं और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। फैंस भी अलग-अलग तरह के कमेंट करते रहते हैं। पिछले एक साल में उनके फॉलोवर्स की संख्या भी बहुत बढ़ गई है। आपको बता दें WWE के कुछ दिग्गज भी खली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
1) रोमन रेंस
मौजूदा दौर में अगर WWE रिंग में देखा जाए तो सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस हैं। रोमन रेंस के पास WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप दोनों हैं। हील के रूप में जबरदस्त काम वो कर रहे हैं। रोमन रेंस भी द ग्रेट खली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। पिछले साल खली को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। रेसलमेनिया 37 में बैकस्टेज रोमन रेंस और खली की शानदार तस्वीर भी आई थी। खली ने इसे शेयर किया था।
ये भी पढ़ें- 4 क्रिकेटर जिनका IPL 2022 के बाद करियर लगभग खत्म हो जाएगा, टीम इंडिया का दिग्गज भी शामिल

2) रैंडी ऑर्टन
द ग्रेट खली कह चुके हैं कि WWE में उनके रैंडी ऑर्टन अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं। रैंडी ऑर्टन हमेशा खली के ऊपर भारी पड़े। रैंडी ऑर्टन भी खली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। साल 2017 में जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन के बीच पंजाबी प्रीजन मैच हुआ था। इस मैच के अंत में खली ने सरप्राइज एंट्री कर रैंडी ऑर्टन के ऊपर अटैक किया था।

3) बॉबी लैश्ले
द ग्रेट खली को इंस्टाग्राम पर बॉबी लैश्ले भी फॉलो करते हैं। ये बात वैसे बहुत कम लोग जानते हैं। लैश्ले सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। पिछले साल जब खली को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था तब बॉबी लैश्ले ने उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद ही इस बात का खुलासा हुआ था। लैश्ले के लिए WWE में पिछले दो साल काफी अच्छे रहे। WWE ने उन्हें अच्छा पुश दिया और वो दो बार WWE चैंपियन भी बने।
