वीर महान ने लोकल रेसलर्स की हालत खराब की
वीर महान का ये नया गिमिक शानदार लग रहा है। नए गिमिक में डेब्यू के बाद से वीर का खौफनाक अंदाज अभी तक दिखा है। पहले उन्होंने मिस्टीरियो फैमिली की हालत खराब कर दी थी। अब लोकल रेसलर्स के ऊपर टूट पड़े हैं। वीर का सबमिशन मूव बहुत ही खतरनाक लग रहा है। इस मूव से ही वो सभी को चारों खाने चित्त कर दे रहे हैं। रेसलर के साथ हार मानने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं है। डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी वीर ने कुछ ही सेकेंड्स में हरा दिया था।
वीर महान को जल्द ही WWE द्वारा बड़ा पुश दिया जाएगा
वीर को क्राउड भी काफी बू कर रहा है और ये कहीं ना कहीं अच्छे संकेत है। हर हफ्ते ऑफिशियल्स को आकर उन्हें अलग करना पड़ रहा है। इससे पता चलता है कि वीर की बुकिंग कितनी सही आगे के लिए की जा रही है। WWE द्वारा अब आगे भी उन्हें पुश दिया जाएगा। बडे़ रेसलर्स के साथ उनके मुकाबले जल्द ही होंगे। वीर जल्द ही किसी अच्छी स्टोरीलाइन में शामिल होंगे तो फैंस को काफी अच्छा लगेगा।
FEAR VEER.@VeerMahaan #WWERaw pic.twitter.com/53tLRz7pUZ
— WWE (@WWE) April 26, 2022