script

CWG 2022 में मेडल जीतने वाले भारतीयों का फैन हुआ भारतीय WWE रेसलर, कहा- ये हैं सुपर हीरो

locationनई दिल्लीPublished: Aug 10, 2022 04:11:43 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

वीर महान के बाद अब एक और भारतीय रेसलर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेडल जीतने वाले भारतीयों की तारीफ की है। इस रेसलर ने एक खास तस्वीर पोस्ट करते हुए शानदार कैप्शन इसमें दिया। आइए आपको इस रिपोर्ट के जरिए पूरी जानकारी देते हैं।

wwe indian superstar guru raaj cwg 2022 indian athlete medal winner

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE में इस समय कई भारतीय रेसलर्स ने धूम मचा रखी है। वीर महान छाए हुए है। इसके अलावा सौरभ गुर्जर ने भी धमाल मचााय है। गुरूराज भी अच्छा काम कर रहे हैं। ये सभी सुपरस्टार्स सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। भारत में हो रही सभी चीजों पर इनका ध्यान रहता है। हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन हुआ है। भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन इस बार शानदार रहा है। वीर महान और सौरभ गुर्जर तो पहले ही मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दे चुके हैं। इस बार गुरूराज ने भी इंस्टाग्राम पर अपना संदेश दिया। गुरूराज ने जो मैसेज दिया है उसे पढ़कर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। उन्होंने मेडल जीतने वाले सभी एथलीट्स को सुपरहीरो कहा है।

गुरूराज ने दिया खास संदेश

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इस बार भारतीय खिलाड़ियो ने सभी का दिल जीत लिया। भारत इस बार मेडल तालिका मे चौथे स्थान पर रहा। भारत को कुल 61 मेडल हासिल किए। इसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 कांस्य पदक रहे। भारत ने कुल 16 गेम्स में हिस्सा लिया था। वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन में इस बार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया और गोल्ड हासिल किए।

खैर गुरूराज ने इंस्टाग्राम पर मेडल हासिल करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों की फोटो डाली। उन्होंने हिंदी में लिखा, गर्व से मिलो ये है भारतीय सुपर हीरो! ये देश है वीर जवानो का मस्तानो का जय हिन्द जय भारत। ये खूबसूरत मैसेज देकर गुरूराज ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर इसके बाद फैंस ने भी गुरूराज की तारीफ की और अलग-अलग कमेंट्स किए।

यह भी पढ़ें

भारतीय रेसलर वीर महान ने CWG 2022 में मेडल जीतने वाले भारतीयों को किया नमन, कहा- प्रणाम करता हूं

https://twitter.com/joshiji03707275/status/1557315976734990336?ref_src=twsrc%5Etfw


गुरूराज इस समय मचा रहे हैं धमाल

कुछ दिन पहले वीर महान ने भी वीडियो के जरिए खास संदेश दिया था। उन्होंने कहा, मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद,देश की शान के लिए कड़ी मेहनत कर देश का मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को प्रणाम करता हूं। उन्होंने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का भी धन्यवाद किया।

गुरूराज को अभी मेन रोस्टर में आने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय NXT के अंडर जो उनके मैच हो रहे हैं वो बहुत ही शानदार रहे हैं। अपने दुश्मनों को वो बुरा हाल कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वीर महान की तरह जल्द ही वो भी मेन रोस्टर में आकर अपना जलवा दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें

वीर महान ने WWE छोड़ने का संकेत देकर मचाई खलबली

ट्रेंडिंग वीडियो