30 जुलाई को समरस्लैम इवेंट होगा। ये बहुत बड़ा इवेंट WWE का होता है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यहां पर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। शायद दोनों के बीच ये अंतिम मुकाबला होगा। वीर महान से इस मैच को लेकर ही सवाल पूछा गया था। उन्होंने सीधे-सीधे कह दिया कि रोमन रेंस जीतेंगे। वीर ने कहा कि इसके बाद वो आसानी से रोमन रेंस को काम तमाम कर सकते हैं।
समरस्लैम में इस बार बहुत ही शानदार मुकाबले होंगे लेकिन सभी की नजरें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच पर होंगी। भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर ये हैं कि वीर महान इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। वीर महान पहले दो बड़े इवेंट्स का हिस्सा नहीं थे। इस वजह से लगातार कंपनी के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुरूआत में वीर महान को काफी ताकतवर दिखाया गया था।
भारतीय रेसलर वीर महान और फैंस को WWE ने दिया 'धोखा'
Bharat ka Sher, @VeerMahaan is ready to lock horns with the tribal chief @WWERomanReigns 🦁💪
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 27, 2022
📹: In conversation with the man with the golden arm as he talks about @WWE, #SummerSlam & his next target in brief 💪🔽@WWEIndia#WWE #WWEIndia #VeerMahaan #SonySportsNetwork pic.twitter.com/1BuOchMN7R
WWE द्वारा वीर महान को कब बनाया जाएगा चैंपियन
वीर महान को सभी भारत का अगला द ग्रेट खली मान रहे हैं। खली ने WWE चैंपियनशिप जीती थी। वीर महान को भी ये मौका मिल सकता है। अब देखना होगा कि WWE द्वारा ये काम कब किया जाता है। फिलहाल तो उनक पुश एकदम से रोक दिया गया है। ये बात किसी को समझ में भी नहीं आई। करीब एक महीने से ऊपर हो गया और वीर महान का कोई भी मैच WWE रिंग में नहीं हुआ है।
खैर वीर महान ने तो अपनी बात रख दी है। वो समरस्लैम में रोमन रेंस को जीतकर उन्हें चैंपियनशिप के लिए चुनौती देना चाहते हैं। अब देखना होगा कि रोमन रेंस की ये इच्छा पूरी होगी या नहीं। रेंस को भी चैंपियन के रूप में 700 दिन होने वाले हैं। शायद वीर महान ही उनकी बादशाहत को खत्म कर सकते हैं। ऐसा होगा तो फिर ये पूरे भारत देश के लिए खुशी का पल होगा।
भारतीय रेसलर वीर महान को WWE ने टीवी से किया गायब
Watch the inception of Bloodline, their domination through the years and to millions of hearts! 💥👊
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 28, 2022
What has been your favourite Bloodline moment? 😍@WWE @WWEIndia#WWE #WWEIndia #SonySportsNetwork pic.twitter.com/86HIhIKsNH