वीर महान द्वारा डाली गई इस खास वीडियो को देखकर आपको पता लगेगा कि मुस्तफी अली की कितनी हालत खराब हो गई थी। कैप्शन के जरिए वीर महान कह रहे हैं कि मैं आ गया हूं और सभी लोग मुझसे बचो। सोशल मीडिया पर वो बहुत एक्टिव रहते हैं। हर बार वो नई पोस्ट डालकर अपने प्रतिद्वंदियों की हालत खराब करते रहते हैं। इस बार अली की हालत खराब हो गई है।
ये भी पढ़ें- शिखर धवन बने टीम इंडिया के नए कप्तान, वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान
HEY MAN!
— Veer Mahaan (@VeerMahaan) July 5, 2022
VEER!
VEER COMIN' pic.twitter.com/smT2ac24K2
वीर महान को पीछे आते अली बहुत ही घबरा गए और भागते हुए गिर भी गए। इससे पता चलता है कि वीर महान का कितना खौफ उनके अंदर है।वीर महान और अली के बीच मुकाबला भी हो चुका है। वीर महान ने अली की हालत खराब कर दी थी। वीर महान ने शानदार अंदाज में ये मुकाबला जीता भी था। वीर महान को एक शानदार स्टोरीलाइन अब चाहिए। अगर उन्हें अच्छी स्टोरीलाइन नहीं मिली तो फिर उन्हें आगे जाकर इसका नुकसान हो सकता है। अब देखना होगा की वीर महान को कब नया प्रतिद्वंदी मिलेगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।