WWE

पाकिस्तानी रेसलर ने WWE Raw में Veer Mahaan का खाना चुराया, भारतीय स्टार ने की हवा टाइट!

रॉ के एपिसोड मेंं इस बार अगले इवेंट को लेकर बिल्डअप देखने को मिला। सभी सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से बहुत तालियां बटोरी। शो में हुई खास चीजों के बारे में जानिए।

Jul 05, 2022 / 08:33 am

Joshi Pankaj

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE रॉ का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। मनी इन द बैंक के बाद काफी एक्शन यहां देखने को मिला। कोई बड़ा सरप्राइज जरूर यहां पर नहीं मिला लेकिन सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय सुपरस्टार वीर महान इस शो में एक्शन में नजर नहीं आए। इस वजह से भारतीय फैंस जरूर नाराज हुए होंगे। WWE ने पहले से इस शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया था। इस वजह से भी फैंस की उत्सुकता इस शो को लेकर रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो तीन घंटे का ये शो हिट रहा। आइए देखते हैं शो में क्या-क्या खास हुआ।
1) बॉबी लैश्ले ने शो की शुरूआत की। मनी इन द बैंक में चैंपियनशिप जीत पर खुशी जताई। इसके बाद ऑस्टिन थ्योरी आए और दोनों के बीच बात हुई। थ्योरी ने लैश्ले के ऊपर अटैक किया लेकिन वो नाकाम रहे। 
2) रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो का का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के साथ हुआ। रे और डॉमिनिक ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की। 

https://twitter.com/_Theory1?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/reymysterio?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/reymysterio?ref_src=twsrc%5Etfw
3) द मिज और एजे स्टाइल्स का मुकाबला हुआ। एजे स्टाइल्स ने जीत हाासिल की। मैच के बाद सिएम्पा ने स्टाइल्स के ऊपर हमला कर दिया।

4) लिव मॉर्गन, नटालिया, कार्मेला और बियांका ब्लेयर ने एंट्री कर अपनी बात रखी। इसके बाद मैच भी हुआ। लिव मॉर्गन और बियांक ब्लेयर ने कार्मेला, नटालिया के ऊपर शानदार जीत हासिल की।
https://twitter.com/AJStylesOrg?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/YaOnlyLivvOnce?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/WWERaw?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
5) बैकस्टेज से कुकआउट के वीडियो लगातार दिखाए जा रहे थे। मिड कार्ड के सभी सुपरस्टार खाना खा रहे हैं। ओटिस, अकीरा तोजवा और स्ट्रीट प्रॉफिट्स भी मौजूद है। भारतीय सुपरस्टार वीर महान भी खाना खा रहे थे। पाकिस्तानी मूल के रेसलर अली ने वीर महान का खाना चुरा लिया। इसके बाद वीर महान उनके पीछे भागे।

6) एजेक्यूल का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हुआ। सैथ रॉलिंस की जीत हुई। मैच क बाद रॉलिंस के ऊपर रिडल ने हमला किया।
https://twitter.com/WWERollins?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/IAmNotEliasWWE?ref_src=twsrc%5Etfw
7) WWE यूएस चैंपियन बॉबी लैश्ले और स्ट्रीट प्रॉफिट्स का मुकाबला थ्योरी, चेड गेबल, ओटिस के साथ हुआ। बॉबी लैश्ले की टीम की जीत इस मैच में हुई। मैच खत्म होने के बाद ओटिस ने रिंग में उल्टी कर दी। कुकआउट में उन्होंने कुछ ज्यादा ही खाना खा लिया था। इस वजह से ये घटना उनके साथ घटी।

8) आर ट्रुथ का मुकाबला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गंथर के साथ हुआ। गंथर ने जीत हासिल कर ली।
https://twitter.com/otiswwe?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/WWEGable?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Gunther_AUT?ref_src=twsrc%5Etfw
9) मेन इवेंट में बैकी लिंच और असुका के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच हुआ। इस मैच में काफी एक्शन देखने को मिला। बैकी लिंच ने इस मैच में असुका को हरा दिया। बैकी ने बहुत लंबे समय बाद बड़ी जीत हासिल की।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।

Hindi News / Sports / WWE / पाकिस्तानी रेसलर ने WWE Raw में Veer Mahaan का खाना चुराया, भारतीय स्टार ने की हवा टाइट!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.