script

भारतीय स्टार वीर महान के लिए WWE ने Raw के दरवाजे किए बंद, मेन इवेंट में 2 दिग्गजों ने मचाया बवाल!

locationनई दिल्लीPublished: Aug 09, 2022 08:32:17 am

Submitted by:

Joshi Pankaj

रॉ के एपिसोड में इस बार कुछ खास देखने को नहीं मिला। कुछ नई स्टोरीलाइन शुरू हुई और एक्शन देखने को मिला। हालांकि कोई बड़ा सुपरस्टार इस बार शो में नजर नहीं आया। भारतीय रेसलर वीर महान को भी इस बार नहीं दिखाया गया। इस बात से भारतीय फैंस जरूर नाराज हुए होंगे।

wwe raw result 8 august 2022 veer mahaan

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE रॉ का एपिसोड सामान्य इस बार रहा। कुछ नई स्टोरीलान इस बार देखने को मिली। एक्शन भी देखने को मिला। सरप्राइज इस बार नहीं दिया गया। समरस्लैम के बाद अभी तक रॉ के दोनों एपिसोड कुछ खास नहीं हुए। भारतीय सुपरस्टार वीर महान इस बार भी शो से गायब रहे। WWE ने उनके लिए क्या प्लान किया है ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि जल्द से जल्द उनकी छुट्टी ना हो जाए। खैर इस हफ्ते विमेंस डिवीजन ने भी हमेशा की तरह अच्छा काम किया। बेली ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहुत बवाल मचाया। कुल मिलाकर देखा जाए तो शो ठीक ठाक रहा। आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते शो में क्या-क्या हुआ।
1) WWE Raw की शुरुआत बेली ने की। उनके साथ डकोटा काई और स्काई भी थीं। बेली ने प्रोमो दिया। इसके बाद डकोटा और स्काई ने विमेंस टैग टीम चैंपियंस बनने के बारे में कहा। इसके बाद बियांका, असुका और एलेक्सा भी रिंग में आई। सभी ने रिंग में हंगामा मचाया।

2) सैथ रॉलिंस और एंजलो डॉकिंस के बीच मैच हुआ। इस मैच में बहुत एक्शन हुआ। रॉलिंस ने जीत हासिल की।
https://twitter.com/WWERollins?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/WWECastle?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

3) केविन ओवेंस और इजीक्यूल के बीच मैच हुआ। ओवेंस ने इजीक्यूल के ऊपर पहले ही हमला कर दिया। इजीक्यूल को बैकस्टेज भेजा गया।

4) रे मिस्टीरियो और फिन बैलर के बीच मैच हुआ। फिन बैलर ने मैच जीता।
https://twitter.com/reymysterio?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/FightOwensFight?ref_src=twsrc%5Etfw

5) डैना ब्रुक और टमीना का मुकाबला स्काई और डकोटा काई के साथ हुआ। ये विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट का पहला राउंड था स्काई और डकोटा ने जीत हासिल की।

6) बॉबी लैश्ले और सिएम्बा के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच हुआ। बॉबी लैश्ले ने जीत हासिल कर ली।

7) ओमोस का मुकाबला लोकल रेसलर्स के साथ हुआ। ओमोस की जीत हुई।
https://twitter.com/itsBayleyWWE?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/NXTCiampa?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/TheGiantOmos?ref_src=twsrc%5Etfw

8) चैड गेबल और डॉल्फ जिगलर के बीच मैच हुआ। जिगलर ने यहां पर जीत हासिल की।

9) मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स और द मिज के बीच नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच हुआ। इस मैच में काफी बवाल हुआ। एजे स्टाइल्स ने शानदार जीत हासिल की।
https://twitter.com/HEELZiggler?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AJStylesOrg?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो