bell-icon-header
WWE

‘तबाही आने वाली है’-भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan ने पूरे WWE रोस्टर को दी खतरनाक धमकी

वीर महान ने एक बार फिर WWE रोस्टर को धमकी दे दी है। इस हफ्ते रॉ में अब उन्हें नया प्रतिद्वंदी मिल सकता है। जानिए वीर महान ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

May 16, 2022 / 04:42 pm

Joshi Pankaj

वीर महान का जलवा

WWE रिंग में भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) इस समय जलवा दिखा रहे हैं। Raw में हर हफ्ते अपने प्रतिद्वंदियों को वो पीट रहे हैं। हालांकि अभी तक लोकल रेसलर्स के साथ ही उनका मुकाबला हुआ है। इस हफ्ते रॉ में शायद उन्हें नया प्रतिद्वंदी मिलेगा। फैंस भी चाहते हैं कि वीर महान को अब किसी बड़े रेसलर ने चुनौती देनी चाहिए। खैर वीर महान ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए पूरे रोस्टर को धमकी दे दी है।

वीर महान ने पूरे रोस्टर को दी धमकी

हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीर महान ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को धमकी दी थी। वीर महान ने कहा था कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर कहां छिपे हैं। इंस्टाग्राम पर इस बार वीर महान ने एक अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा,तबाही आने वाली है। मैं तुम सभी का बुरा हाल करने आ रहा हूं। इस बात के जरिए उन्होंने पूरे रोस्टर को धमकी दी है। ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते अब वीर महान किसी रॉ सुपरस्टार के साथ मैच लड़ेंगे। अब देखना होगा कि वीर महान का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कोई तगड़ा रेसलर ही वीर महान को चैलेंज देंगे।

ये भी पढ़ें- जब Australia में भारतीय क्रिकेटर की वजह से होटल में लगी आग, भरना पड़ा था फाइन
WWE द्वारा वीर महान को मिलेगा पुश

वीर महान ने अपने गिमिक में बदलाव किया है। इस बार बहुत ही खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं। WWE इस बार तगड़ा पुश वीर महान को देगा। इस बात के संकेत दे दिए गए है। विंस मैकमैहन ने जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान वीर महान के लिए तैयार किया होगा। अगर वीर महान को पुश मिलेगा तो भारतीय फैंस को बहुत खुशी होगी। WWE को भी इससे काफी फायदा होगा। इस हफ्ते रॉ के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी। देखना होगा कि वीर महान का प्रतिद्वंदी कौन होगा।

ये भी पढ़ें- 2011 वर्ल्ड कप खेलने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी, जो अब बन गए है टीम के कोच

Hindi News / Sports / WWE / ‘तबाही आने वाली है’-भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan ने पूरे WWE रोस्टर को दी खतरनाक धमकी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.