scriptGujarat: चार शेष सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम लगभग तय | Gujarat: Names of Congress candidates on four seats finalized | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: चार शेष सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम लगभग तय

Gujarat, Congress, candidates, four seats , Lok sabha elections

अहमदाबादApr 10, 2024 / 10:43 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: चार शेष सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम लगभग तय

Gujarat: चार शेष सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम लगभग तय

गुजरात (Gujarat) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) को लेकर जहां भाजपा ने सभी 26 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं गुजरात की चार शेष सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। हालांकि ये चारों नाम लगभग तय हो गए हैं और इसके आधिकारिक रूप से ऐलान होना बाकी है।
राजकोट लोकसभा सीट से विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता परेश धानाणी केन्द्रीय मंत्री व इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उनकी टिकट तय मानी जा रही है।अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से पहले घोषित प्रत्याशी रोहन गुप्ता के उम्मीदवारी और पार्टी छोड़ने के बाद हिम्मत सिंह पटेल नए उम्मीदवार हो सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो वे दूसरी बार इस सीट से लोकसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें परेश रावल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पटेल अहमदाबाद शहर कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व शहर के महापौर भी रह चुके हैं। वे 2017 में बापू नगर से विधायक चुने गए थे।
उधर उत्तर गुजरात की मेहसाणा लोकसभा सीट से पार्टी लालजी देसाई को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। देसाई अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हैं। हालांकि इस सीट पर रामजी ठाकोर का भी नाम हो सकता है।दक्षिण गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट पर पार्टी भाजपा के सी आर पाटिल के सामने नैषध देसाई को चुनावी मैदान में उतार सकती है। नवसारी मूल के देसाई सूरत लोकसभा सीट से 2014 में उम्मीदवार थे हालांकि उन्हें दर्शना जरदोश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
प्रत्याशियों की घोषणा जल्द: वासनिक

अहमदाबाद दौरे पर बुधवार को आए गुजरात के कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि राज्य में शेष बची लोकसभा की सीटों पर पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। राज्यसभा सांसद ने संभावना जताई कि गुजरात में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़ी संख्या में प्रत्याशी लोकसभा के लिए चुने जाएंगे।

Hindi News/ Ahmedabad / Gujarat: चार शेष सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम लगभग तय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो