scriptअमेरिका में 16 साल के बच्चे ने दस लोगों को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Sanford Shooting: 16 year old boy shoots 10 people and gets arrested | Patrika News
विदेश

अमेरिका में 16 साल के बच्चे ने दस लोगों को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका में गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है।

नई दिल्लीApr 29, 2024 / 12:24 pm

Tanay Mishra

Sanford shooting

Sanford shooting

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) एक बेहद ही गंभीर समस्या है और इसका कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में आए दिन ही कहीं न कहीं गोलीबारी होती रहती हैं जैसे यह कोई सामान्य बात है। गन वॉयलेंस के इस चंगुल से अमेरिका आज़ाद नहीं हो पा रहा है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। गोलीबारी का यह मामला फ्लोरिडा (Florida) राज्य के सैनफोर्ड (Sanford) शहर में घटित हुआ है।

पार्टी में हुई गोलीबारी

सैनफोर्ड शहर में आधीरात के बात रविवार तड़के सुबह चल रही एक पार्टी में गोलीबारी की घटना घटित हुई। किसी बात पर झगड़ा होने की वजह से एक 16 साल के बच्चे ने भीड़ पर गोली चला दी।

10 लोग घायल

सैनफोर्ड शहर में पार्टी में हुई गोलीबारी में 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।


आरोपी गिरफ्तार

16 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने जैसे ही गोलीबारी शुरू की, मौके पर मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे धक्का देते हुए नीचे गिरा दिया और दूसरे ने उसके हाथ बांध दिए। कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें

ब्राज़ील में बस पलटी, 4 लोगों की मौत और 32 घायल


Home / world / अमेरिका में 16 साल के बच्चे ने दस लोगों को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो