scriptगूगल में आया नया फीचर, बाढ़ आने से पहले दे देगा अलर्ट | Google flood alerts feature launched in India | Patrika News

गूगल में आया नया फीचर, बाढ़ आने से पहले दे देगा अलर्ट

Published: Feb 10, 2016 11:38:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

भारत में अब 170 से अधिक क्षेत्रों के लिए नदी के जल स्तर की सूचना के साथ बाढ़ के अलर्ट का लगेगा पता

Google Flood alerts

Google Flood alerts

नई दिल्ली। तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत में बाढ़ के लिए आपात अलर्ट फीचर जारी किया है। गूगल ने यह फैसला प्राकृतिक आपदाओं के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाओं तक लोगों की पहुंच उपलब्ध कराने के अपने प्रयासों के तहत लिया है।

140 क्षेत्रों में मिलेगा बाढ़ अलर्ट
गूगल ने कहा है कि भारत में अब 170 से अधिक क्षेत्रों के लिए नदी के जल स्तर की सूचना के साथ बाढ़ के अलर्ट का पता लगाया जा सकता है। केंद्रीय जल आयोग के पास इन 170 से अधिक क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी स्टेशन हैं।


मिलेगी ये सूचनाएं
गूगल के मुताबिक अलर्ट गूगल पब्लिक अलर्ट प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे। ये वो प्लैटफॉर्म है जिन पर गूगल अपनी आपातकालीन सूचनाएं प्रसारित करता है। इन अलर्ट्स पर क्लिक करने पर संबन्धित सूचनाएं जैसे मैप, बाढ़ का अनुमानित समय और उससे बचने के लिए जरूरी हिदायतें भी दिखाई देंगी।

ऐसे मिलेगा अलर्ट
गूगल के तहत बाढ़ का अलर्ट डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर वेब सर्च, गूगल मैप्स, और गूगल एप में गूगल नाउ कार्ड्स के जरिए भी हासिल किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो