scriptचार फीमेल फैंस ने नाइट क्लब में की सलमान के साथ लूट | 4 Female Fans Robbed Salman Khan in Night Club | Patrika News
बॉलीवुड

चार फीमेल फैंस ने नाइट क्लब में की सलमान के साथ लूट

पिछले हफ्ते एक नाइट क्लब में खुद को सलमान का फैन बताने वाली 4
लड़कियों ने उनको अपनी लूट का शिकार बनाया

Oct 06, 2015 / 03:08 pm

दिव्या सिंघल

pm modi and salman khan

pm modi and salman khan

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऎसा हुआ, जिसको सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। एक नाइट क्लब में 4 लड़कियों ने सलमान को लूट लिया।



दरअसल पिछले हफ्ते सलमान बांद्रा के एक नाइट क्लब में गए थे, जहां 4 लड़कियां आई और खुद को उनका फैन बताया। सलमान अपने कीमती सामान को पास की टेबल पर रखकर उनसे बात करने लगे। लड़कियों के जाने के बाद जब उन्होंने अपना सामान संभाला तो वे वहां नहीं था।



सलमान ये देखकर हैरान रह गए कि टेबल पर रखा उनका सामान कहां चला गया। इस सामान में सलमान का वॉलेट, सनग्लासेस और पेंडेंट था। सलमान के सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को कहा, लेकिन सलमान ने मना कर दिया।


Hindi News/ Entertainment / Bollywood / चार फीमेल फैंस ने नाइट क्लब में की सलमान के साथ लूट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो