scriptइस सिंगर ने उड़ाया कन्हैया से लेकर माल्या तक का मजाक | Palash Sen new album Halla Bol | Patrika News
बॉलीवुड

इस सिंगर ने उड़ाया कन्हैया से लेकर माल्या तक का मजाक

इसके वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

Jun 29, 2016 / 01:40 pm

अमनप्रीत कौर

Palash Sen

Palash Sen

मुंबई। भारत में पॉप म्यूजिक की शुरुआत करने वाले यूफोरिया बैंड के सिंगर पलाश सेन का नया एलबम सुर्खियों में है। वजह है इसमें उड़ाया गया कई स्टार्स का मजाक। इसके वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हल्ला बोल फ्रीडम नाम के इस गाने में यूफोरिया ने टाइम्स नाउ के एडिटर अर्नब गोस्वामी से लेकर जेएनयू स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार तक का मजाक उड़ाया है। बैंड ने असहिष्णुता और जेएनयू में देशद्रोही नारों को ही अपने फोकस में रखा है। यही नहीं बैंड ने भगोड़े करार दिए जा चुके विजय माल्या और हरियाणा के जाट आंदोलन पर भी तंज कसा है।

कौन हैं पलाश

यूफोरिया बैंड के लीड सिंगर पलाश सेन हैं। वे पेशे से डॉक्टर हैं। उनके पिता रूपेंद्र कुमार सेन और मां पुष्पा सेन भी पेशे से डॉक्टर थे। पलाश ने दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस की डिग्री ली। पलाश पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने रॉक संगीत पर तबले और बांसुरी के साथ हिंदी में गाया है।

Home / Entertainment / Bollywood / इस सिंगर ने उड़ाया कन्हैया से लेकर माल्या तक का मजाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो