scriptशाहरूख ने की मुंबई के स्टेडियम में एंट्री, अबराम भी थे साथ | Shahrukh enjoyed IPL with Abram in Mumbai | Patrika News
बॉलीवुड

शाहरूख ने की मुंबई के स्टेडियम में एंट्री, अबराम भी थे साथ

केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान शाहरूख
अपने बेटे अबराम के साथ टीम को चीयर करने पहुंचे

May 17, 2015 / 12:18 pm

दिव्या सिंघल

abram

abram

मुंबई। बॉलीवुड के किंगखान शाहरूख को 2012 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मी और एमसीए के अधिकारियों के साथ बदसलूकी के मामले पर स्टेडियम में एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद वे मुंबई में मैच दिखते नहीं दिखे, लेकिन हाल ही में वे मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपनी टीम को चीयर करते नजर आएं। उनके साथ उनका लकी चार्म अबराम भी था।

दरअसल शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाहरूख की टीम केकेआर और राजस्थान रॉयल्स का मैच था। इस दौरान शाहरूख अपने छोटे बेटे अबराम के साथ टीम को चीयर करने पहुंचे। अबराम की मौजूदगी के चलते एक बार फिर वे सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बन गए। इससे पहले वे केकेआर के पहले मैच में भी नजर आए थे, जहां शाहरूख से ज्यादा लाइमलाइट अबराम ले गए थे।

इस मैच के दौरान शाहरूख की अपकमिंग फिल्म “दिलवाले” के को-स्टार्स वरूण धवन और कृति सैनॉन भी दिखे, जो शाहरूख की टीम को सपोर्ट कर रहे थे। इस मैच में केके आर को राजस्थान रॉयल्स ने महज 9 रन से पटकनी दी।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / शाहरूख ने की मुंबई के स्टेडियम में एंट्री, अबराम भी थे साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो