scriptStar Personnel: प्रियंका ने कहा-कइयों से थे संबंध… | Star Personnel: Priyanka Chopra Disclosed about her Relationships with many. | Patrika News
बॉलीवुड

Star Personnel: प्रियंका ने कहा-कइयों से थे संबंध…

प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां संबंधों के चक्कर में पडऩा मुश्किल है…

Sep 10, 2016 / 02:22 pm

dilip chaturvedi

priyanka

priyanka

मुंबई। इसमें कोई संशय नहीं कि प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तो बहुत पहले अभिनया का लोहा बमना चुकी हैं, अब हॉलीवुड में भी सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका अमेरिकन टीवी शो ‘क्वॉन्टिको’ के दूसरे सीजन के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन के ऑपोजिट नजर आनेवाली हैं।


जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ इन दिनों काफी उंचाई पर उड़ान भर रही है, वहीं पर्सनल लाइफ में उन्हें अकेलापन सताता होगा। हालांकि ऐसा भी नहीं कि उनके अफेयर्स की खबरें नहीं आई हों। कुछ साल पहले तक उनके संबंधों का बाजार गरम रहा है। लेकिन जब उनके संबंधों को लेकर उनसे बात की गई, तब प्रियंका काफी ज्यादा प्राइवेट होती दिखी हैं।


हाल के एक इंटरव्यू में जब उनसे उनके पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया गया, तो प्रियंका ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें लगता है कि कोई चीज उनकी है, तो वह उन चीजों की हिफाजत करती हैं। इसका मतलब यह है कि अब तक उनका जितने भी लोगों के साथ नाम जुड़ा, वह उनके नहीं थे, इसीलिए वो उनकी हिफाजत नहीं कर सकीं।


हम आपको बता दें कि प्रियंका इस सच को स्वीकार करती हैं कि उनके रिलेशन कइयों से थे, लेकिन अब वह ऐसी जगह हैं, जहां यह सब मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि वह इतनी यंग हैं कि अपने दम पर खुद को संभालें, लेकिन इतनी बड़ी भी हैं कि अपनी जड़े तलाश करने की चाहत रखें। वह मानती हैं कि यह काफी मुश्किल है। तो क्या यह माना जाए कि प्रियंका को भी अब एक ऐसे शख्स की तलाश है, जिसकी वो ताउम्र हिफाजत कर सकें। अब देखना यह है कि वह शख्स देशी होगा या विदेशी…?

Home / Entertainment / Bollywood / Star Personnel: प्रियंका ने कहा-कइयों से थे संबंध…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो