scriptदाऊद के लिए काम करती है मुंबई पुलिसः छोटा राजन | Underworld don Chota Rajan said, "Mumbai Police is working for Dawood ibrahim" | Patrika News
क्राइम

दाऊद के लिए काम करती है मुंबई पुलिसः छोटा राजन

आज हो सकती है अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की भारत वापसी, भारत के उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, सीबीआई और मुंबई पुलिस पहुंच गए हैं इंडोनेशिया

Nov 03, 2015 / 10:32 am

पुनीत पाराशर

chhota rajan in Indonesia

chhota rajan in Indonesia

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से पूछताछ के लिए सीबीआई और दिल्ली-मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को बाली पहुंच गई है। इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार डॉन छोटा राजन को मंगलवार को भारत लाया जा सकता है। राजन ने मीडिया से कहा कि वह दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गों से नहीं डरता है हालांकि उसने यह भी माना है दाऊद वह उसके पीछे पड़ा है। राजन से यह पूछे जाने पर कि वह दिल्ली या मुंबई में से किस जगह की जेल में जाना पसंद करेगा। उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने उस पर काफी अत्याचार किया है। उसने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस के कुछ लोग दाऊद के लिए काम करते हैं। ऐसे में केंद्र को सब बातों को सोचकर ही सही फैसला लेना चाहिए। उसने कहा कि वह सिर्फ इतना ही चाहता है कि उसके साथ अन्याय न हो। उसने कहा कि आतंकवाद और दाऊद के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी।

माना जा रहा है कि छोटा राजन को उसी हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा जिसमें मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को रखा गया था। यहां उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर से आईटीबीपी के जवान ही संभालेंगे। उस पर संभावित खतरे को देखते हुए छोटा राजन की सुरक्षा में कमांडो तैनात किए गए हैं। भारत के निवासी राजन निखालजे भारत में छोटा राजन के ऊपर टाडा, पोटा और मकोका के तहत मामले दर्ज हैं। इंटरपोल ने उसके खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। पिछले दिनों वह फर्जी पासपोर्ट पर सफर करते हुए बाली में गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि भारत के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी इस वक्त इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इन सभी बातों को गौर करते हुए छोटा राजन की जल्द वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। उसको लाने के भारत की तरफ से प्रोसेस पहले ही शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उसको पहले दिल्ली लाया जाएगा फिर यहां से उसको मुंबई ले जाया जाएगा।

Home / Crime / दाऊद के लिए काम करती है मुंबई पुलिसः छोटा राजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो