scriptअब असंतुष्टों को मनाएंगे दिग्गी | Now Congress deputes Digvijay to douse discontent in karnataka | Patrika News
बैंगलोर

अब असंतुष्टों को मनाएंगे दिग्गी

सीएम सिद्धू और आस्कर की पहल रही बेनतीजादिनेश भी नहीं दूर कर पाए नाराजगी

बैंगलोरJun 23, 2016 / 07:30 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

digvijay

digvijay

बेंगलूरु. मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद हटाए गए मंत्रियों और पद से वंचित रहे वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी ने कांग्रेस आलाकमान की मुश्किलें बढ़ा दी है। चार दिन भी असंतुष्टों की गतिविधियां नहीं थमने के बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी महासचिव दिग्विजय सिंह को सौंप दी है।
पार्टी आलाकमान के दखल के बाद सिद्धरामय्या ने मंत्रिमंडल पुनर्गठन से उपजी नाराजगी दूर करने की कोश्शि की लेकिन स्थिति संभलते नहीं देखकर कांग्रेस आलाकमान ने राज्य से ही ताल्लुक रखने वाले पार्टी महासचिव आस्कर फर्नाण्डीज को मामला सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आस्कर ने बेंगलूरु में मंत्री पद से हटाए गए कई नेताओं से मुलाकात कर उन्हें समझाने की भी कोशिश की लेकिन बात नहीं। सिद्धरामय्या ने भी कुछ असंतुष्टों से बात की लेकिन वे पीछे हटने को राजी नहीं हुए। मंत्रिमंडल से हटाने के एक दिन बाद ही प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए दिनेश गुंडूराव को भी दिल्ली बुलाकर असंतुष्टों को समझाने की जिम्मेदारी दी गई। बुधवार को दिनेश ने अभिनेता अम्बरीश सहित कई नेताओं से बात की लेकिन वे भी असंतुष्टों की नाराजगी दूर करने में सफल नहीं हो पाए। असंतुष्टों की बढ़ती गतिविधियों और उनकी बैठकों को देखते हुए आलाकमान ने अब दिग्विजय सिंह को बेंगलूरु भेजने का फैसला किया है।
आज आएंगे दिग्विजय
पार्टी सूत्रों ने बताया कि आलाकमान के निर्देश पर दिग्विजय सिंह शुक्रवार दोपहर बाद बेंगलूरु आएंगे और अगले दिन असंतुष्टों के साथ बैठक उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे। असंतुष्टों के साथ बैठक से पहले दिग्विजय मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व गृह मंत्री जी परमेश्वर तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गुंडूराव से भी चर्चा करेंगे।

Hindi News/ Bangalore / अब असंतुष्टों को मनाएंगे दिग्गी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो