scriptPak ने पुंछ में अग्रिम चौकियों पर की गोलीबारी, 2 जवान घायल  | Pakistan again violates ceasefire in Poonch, 2 soldiers injured | Patrika News
विविध भारत

Pak ने पुंछ में अग्रिम चौकियों पर की गोलीबारी, 2 जवान घायल 

न्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे

Nov 07, 2016 / 05:19 pm

जमील खान

Ceasefire Violation

Ceasefire Violation

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को फिर गोलीबारी की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने सुबह पुंछ के बालाकोट और मेंधर सेक्टरों के नागरिक इलाकों में अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमे दो जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। सुरक्षा बल के जवान सीमा पार से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार को पुंछ में सीमा पार से की गई गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और सीमा सुरक्षा बल का एक जवान तथा दो नागरिक घायल हुए थे।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के दो प्रयासों को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। प्रवक्ता ने कहा, घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरफ से घुसने का प्रयास करते हुए गोलीबारी की। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 22 सिख रेजीमेंट के सिपाही गुरसेवक सिंह (23) को गोली लगी और बाद में उनकी मौत हो गई।

अमृतसर के तरण तारन के वराना गांव के रहने वाले गुरसेवक के परिवार में पिता बलविंदर सिंह हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने आज (रविवार) सुबह पुंछ सेक्टर में बिना उकसावे के भारी गोलीबारी की, जो अब भी जारी है। उन्होंने दावा किया कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया और इस दौरान हमारा एक वीर जवान शहीद हो गया और दो घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ के सौजियां सेक्टर में गोलीबारी में 22 मराठा लाइट इंफेंट्री का जवान राजिंदर तुपारा शहीद हो गया। साथ ही जरीफा बी नाम की एक महिला भी घायल हो गई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में एसआई नीतिन कुमार को मामूली चोटें आई और अब उनकी हालत स्थिर है।

Home / Miscellenous India / Pak ने पुंछ में अग्रिम चौकियों पर की गोलीबारी, 2 जवान घायल 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो