scriptस्वामी ने कहा, केजरीवाल की तरह 420 हैं नजीब जंग | Subramanyam Swamy says, Najeeb Jung is 420 like Arvind Kejriwal | Patrika News
विविध भारत

स्वामी ने कहा, केजरीवाल की तरह 420 हैं नजीब जंग

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अब दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग को निशाने पर लिया है

Aug 30, 2016 / 02:05 pm

सुनील शर्मा

subramanian swamy

subramanian swamy

नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अब दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग को निशाने पर लिया है। स्वामी का कहना है कि जंग राष्ट्रीय राजधानी को चलाने के काबिल नहीं है।

स्वामी ने ट्वीट किया, मेरे विचार से नजीब जंग दिल्ली को चलाने के काबिल नहीं है। वह केजरीवाल की तरह ही 420 हैं। हमें दिल्ली में कोई संघ का आदमी चाहिए। इससे पहले भी स्वामी जंग को निशाने पर ले चुके हैं।

https://twitter.com/Swamy39/status/770511762638540800





जून में स्वामी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नजीब जंग निशाने पर थे। स्वामी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि नजीब जंग कांग्रेस नेता अहमद पटेल के करीबी हैं और वह उनसे पूछ कर दांव चल रहे हैं। नजीब जंग कांग्रेस के समय ही उप राज्यपाल बनाए गए थे। केन्द्र में मोदी सरकार आने पर कई पुराने राज्यपाल हटाए गए लेकिन नजीब जंग अपनी जगह बचाने में सफल रहे थे। गौरतलब है कि स्वामी आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन और वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी निशाने पर ले चुके हैं।

गौरतलब है कि स्वामी आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन और वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी निशाने पर ले चुके हैं। इससे पहले स्वामी केजरीवाल के 1980 में आईआईटी खडग़पुर में एडमिशन लेने की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर चुके हैं। स्वामी ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि यह देेशद्रोहियों की सरकार है। यह महाभ्रष्ट सरकार है। जो राज्य सरकार संविधान का पालन नहीं करती है,उसे तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।

Home / Miscellenous India / स्वामी ने कहा, केजरीवाल की तरह 420 हैं नजीब जंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो