scriptEducation Updates: इनसे हर स्टूडेंट खाता है खौफ, अब रोज लेंगे क्लास | principal's class in kv | Patrika News

Education Updates: इनसे हर स्टूडेंट खाता है खौफ, अब रोज लेंगे क्लास

locationजबलपुरPublished: Jul 26, 2017 11:37:00 am

Submitted by:

deepak deewan

केवी में अब प्रिंसिपल भी पढ़ाएंगे बच्चों को, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एकेडमिक कैलेंडर में कर रहा बदलाव

school

school

जबलपुर। अभी तक स्कूलों में सिर्फ टीचर्स ही क्लास लिया करते थे, लेकिन अब स्कूल के प्रिंसिपल भी बच्चों की क्लास लेंगे। अब प्रिंसिपल स्टूडेंट्स के साथ सीधे जुड़ सकेंगे। लेकिन प्रिंसिपल की क्लास बोरिंग नहीं होगी क्योंकि प्रिंसिपल वही पढ़ाएंगे जो स्टूडेंट्स की मर्जी होगी। बच्चों के मन में प्रिंसिपल का खौफ खत्म करने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।


कोर्स के बाहर का भी हो सकता है टापिक
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अपने एकेडमिक कैलेंडर में परिवर्तन करने जा रहा है। बोर्ड जल्दी ही प्रिंसिपल के नाम का यह नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार प्रिंसिपल को हर दिन एक क्लास लेनी होगी। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार स्कूल के प्राचार्य को हर दिन एक क्लास लेना अनिवार्य होगा। वही यह क्लास स्टूडेंट्स के मर्जी के अनुसार होगी। जो स्टूडेंट्स चाहेगा वही प्राचार्य को पढ़ाना होगा। इसमें कोर्स के अलावा कोई भी टॉपिक हो सकता है। 


दूर होगा डर
सीबीएसई के अनुसार अगर प्रिसिंपल खुद क्लास लेंगे तो स्टूडेंट्स खुद को सहज महसूस करेंगे। अकसर देखा गया है कि स्टूडेंट्स अपने प्रिंसिपल से काफी डरते है ऐसे में अगर प्राचार्य खुद क्लास लेते है तो बच्चों से प्राचार्य का डर दूर हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो