scriptसरकार के बजट से विकास गायब, नई योजनाएं भी नहीं : अखिलेश यादव | SP President Akhilesh Yadav targets Yogi govt Hindi Samachar | Patrika News
लखनऊ

सरकार के बजट से विकास गायब, नई योजनाएं भी नहीं : अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के मामले पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, कि हो सकता है कि अब उन्हें ज्यादा सुरक्षा मिले…

लखनऊJul 18, 2017 / 08:02 am

Hariom Dwivedi

SP President Akhilesh Yadav

SP President Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में न तो विकास को जगह दी है और न ही नई योजनाएं शूरू की हैं। लेकिन, सपा सरकार की पुरानी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद जरूर कर दी हैं। यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के मामले पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, कि हो सकता है कि अब उन्हें ज्यादा सुरक्षा मिले।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आइना दिखा देगी। सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कहा कि सरकार अभी तक कोई नई योजनाएं शुरू नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि विकास का जो रास्ता समाजवादियों ने दिखाया था, वर्तमान सरकार को उसे आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। जनता के हित में फैसले लेने चाहिए। पढ़ाई और रोजगार का प्रबंध करना चाहिये। 


नौजवानों से खिलवाड़ करना सरकार : अखिलेशअखिलेश यादव ने कहा कि नई व्यवस्था-नए समाज का दारोमदार नौजवानों पर ही है। पार्टी छात्रों और नौजवानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा सरकार को नौजवानों के साथ खिलवाड़ करना बंद करना होगा। सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों में जागरूकता लाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाएगी। हाल के दिनों में जिस तरह छात्राओं ने आंदोलन में हिस्सा लिया और जेल की यातना सहनी पड़ी वह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जनमत द्वारा चुनी गई सरकार का छात्र-छात्राओं के प्रति दमनकारी रवैया लोकतांत्रिक अधिकारों पर कुठाराघात है।

जीएसटी से व्यापारी परेशानअखिलेश यादव ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से व्यापारी वर्ग परेशान है। सरकार ने कहा गया था कि जीएसटी लागू होने के बाद चीजें सस्ती हो जाएंगी। लेकिन मौजदा समय में किसी भी चीज के दाम काम नहीं हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो