scriptनीतीश ने खुद इस्तीफा दिया, हमने कोई दल नहीं तोड़ा: शाह | Amit Shah said, Nitish resigned himself, we did not break any party | Patrika News

नीतीश ने खुद इस्तीफा दिया, हमने कोई दल नहीं तोड़ा: शाह

Published: Jul 31, 2017 12:00:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

मिशन-2019 के तहत लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के 50 अहम कार्य गिनाए। 

Amit Shah

Amit Shah

नई दिल्ली। मिशन-2019 के तहत लखनऊ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय दौरे के संवाददाता सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान अमित शाह ने मोदी सरकार के 50 अहम कार्य गिनाए। शाह ने कहा कि मोदी सरकार के तीन सालों में देश की जनता परिवर्तन महसूस कर रही है। इस दौरान अमित शाह ने पिछली यूपीए सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि यूपीए सरकार में घोटालों का अंबार लग गया था। लेकिन, मोदी सरकार में अब तक भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

क्या आपने अब तक नहीं भरा टैक्स, जल्दी भर दीजिए कहीं लेने के देने न पड़ जाएं, देखें वीडियो-


भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे नीतीश
बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर अमित शाह ने कहा कि नीतीश ने खुद इस्तीफा दिया है। हमने कोई दल नहीं तोड़ा है। शाह ने कहा कि नीतीश खुद भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे। अमित शाह ने कहा कि पनामा पेपर लीक मामले में भाजपा को एक भी नेता नहीं है। गुजरात को लेकर शाह ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को एक कमरे में क्यों रखे है। शाह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार बनाए रखने का फैसला सभी दलों से बातचीत के बाद करेंगे। 

कानूनी तरीके से बनेगा राम मंदिर
संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कानूनी तरीके से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोरक्षा के लिए सरकार के भीतर गोमंत्रालय बनाने पर विचार चल रहा है। 

अमित शाह की खास बातें
– 13 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई। 
– कालेधन पर एसआईटी बनाई।
– देश के गरीबों के घरों में शौचालय बनवाए।
– कालेधन के स्त्रोतों को बंद किया।
– कालेधन पर सरकार ने सख्त कदम उठाए।
– 3 साल में जनता परिवर्तन महसूस कर रही है। 
– 21 जून को दुनिया योग दिवस मना रही है।
– बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की।
– पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला।
– नोटबंदी से अरबों रुपए का कालाधन सामने आया।
– नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर रोक लगी।
– 4 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनवाए।
– दवाइयों के दाम 180 फीसदी तक कम किए।
– यूपी सरकार को केंद्र का सहयोग।
– खाद के दाम कम हुए, ई-मंडी लॉन्च।
– यूपीए की सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले।
– तीन साल में हम पर भ्रष्टाचार का कोई का आरोप नहीं लगा।
– भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढऩे वाला देश बना।
– 2.6 करोड़ लोगों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए गए।
– गरीबों का जीवन स्तर उठाने का काम किया।
– शेयर बाजार रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। 
– सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने मजबूत इरादों वाले देश का संदेश दिया।
– सर्जिकल स्ट्राइक से सेना का मनोबल बढ़ा।
– मोदी सरकार ने रोजगार बढ़ाया।
– देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। 
– अंतरिक्ष की दुनिया में आज भारत ग्लोबल लीडर।
– सैनिकों को ओआरओपी का लाभ देकर उनके त्याग को स्म्मान दिलाया।
– केंद्र ने योग सरकार को ज्यादा पैसे दिए।
– एक देश-एक कानून का जीएसटी लागू किया।
– यूपी को 4 लाख 77 करोड़ रुपए ज्यादा मिले।
– आजादी के बाद मोदी सबसे ज्यादा लोकप्रिय मंत्री।
– 2019 में भी भाजपा बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो