scriptबीजेपी ने बताया- इसलिए बढ़ गई अमित शाह की संपत्ति | BJP clarification for Amit Shah's property increased by 300 percent | Patrika News
राजनीति

बीजेपी ने बताया- इसलिए बढ़ गई अमित शाह की संपत्ति

पीयूष गोयल ने कहा है कि अमित शाह की संपत्ति में बढ़ोतरी उनकी माता के निधन के बाद मिली पैतृक संपत्ति की वजह से हुई है।

Aug 01, 2017 / 09:57 am

Prashant Jha

amit-shah

amit-shah

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी गई है। पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी उनकी माता जी के निधन के बाद उन्हें मिली पैतृक संपत्ति की वजह से हुई है। साथ ही इसकी एक और भजन अचल संपत्ति की कीमत में हुई बढ़ोत्तरी है। 

2012 के हलफनामे में अमित शाह ने बताया था कि उनकी कुल चल अचल संपत्ति 10.99 करोड़ रुपए की है। इसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल थी। इसके बाद 28 फरवरी 2013 को उनकी माता जी का निधन हो गया। ऐसे में 18.55 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति भी उनके नाम पर आ गई। इस तरह 2013 में ही उनकी कुल चल अचल संपत्ति बढ़कर 29.84 करोड़ हो गई थी। अब ताजा हलफनामे में उन्होंने यह संपत्ति 34.31 करोड़ पर बताई है

Home / Political / बीजेपी ने बताया- इसलिए बढ़ गई अमित शाह की संपत्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो