scriptसोनिया के सुझाव पर देश में पहली बार कांग्रेस ने बनाया पेशेवरों का संगठन | Congress constituted All Indian Professionals Congress National | Patrika News
राजनीति

सोनिया के सुझाव पर देश में पहली बार कांग्रेस ने बनाया पेशेवरों का संगठन

कांग्रेस ने असंगठति क्षेत्रों के कर्मचारियों और पेशेवरों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए दो नए संगठन बनाए हैं, जिसे नाम दिया गया है कि अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस।

Aug 02, 2017 / 01:31 pm

Prashant Jha

All Indian Professionals Congress

All Indian Professionals Congress

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस खुद को हर तरह से मजबूत करना चाहती है। चाहे वो संगठन स्तर पर हो या फिर जनता के बीच। इसी उदेश्य से कांग्रेस ने एक नया कदम उठाया है। कांग्रेस ने असंगठति क्षेत्रों के कर्मचारियों और पेशेवरों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए दो नए संगठन बनाए हैं, जिसे नाम दिया गया है कि अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस विभाग।

देश में पहली बार बना ऐसा संगठन
कांग्रेस का यह प्रयोग भारत में नया है। देश में अभी तक किसी भी राजनैतिक पार्टी ने पेशेवर क्षेत्र के लोगों को एकत्र करने की ऐसी पहल नहीं की है। मजदूर तबके के लोगों के लिए तो लगभग सभी पार्टियों में संगठन हैं लेकिन पेशेवर क्षेत्र के लिए यह पहल नई है। इसके जरिए कांग्रेस कहीं न कहीं खुद को फिर से मुख्यधरा में लाने की कोशिश कर रही है।


फिर से खड़ी होगी पार्टी
कांग्रेस ने दिग्गज कांग्रेसी नेता शशि थरूर को अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस का प्रमुख बनाया है। थरूर ने कहा कि देश के शिक्षित करदाता पेशेवरों को समन्वित करना इस विभाग का मुख्य उद्देश्य है। इसके साथ ही पार्टी को पुनर्गठित करना और कांग्रेस को जीवंत बनाए रखने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

यहां फर्जीवाड़ा नहीं
थरूर ने इसके लॉन्चिंग के साथ ही बीजेपी को भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि इसकी सदस्यता शुल्क के तौर पर एक हजार रुपए लिए जाएंगे ताकि यह बीजेपी की तरह मिस कॉल और फर्जी सदस्यों की फौज न खड़ी हो जाए।


सोनिया ने नियुक्त किए समन्वयक
अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की है। इसमें शशि थरूर को प्रमुख, मिलिंद देवड़ा तो उपाध्यक्ष और पश्चिम क्षेत्र का समन्वयक बनाया गया है। गीता रेड्डी तो दक्षिण, गौरल गोगोई को पूर्व और सलमान सोज को उत्तरी क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।


Home / Political / सोनिया के सुझाव पर देश में पहली बार कांग्रेस ने बनाया पेशेवरों का संगठन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो