scriptहोटल में ठहरते हैं तो पढ़ लें यह खबर, कहीं आप भी न पड़ जाएं मुश्किल में | Raipur News: If you stay at hotel then read this news, you can not even go anywhere in difficult | Patrika News
रायपुर

होटल में ठहरते हैं तो पढ़ लें यह खबर, कहीं आप भी न पड़ जाएं मुश्किल में

यदि आप होटल में ठहरने के शौकिन हैं तो जरा संभलकर। क्योंकि कुछ अराजक
तत्वों के चक्कर में आपकी भी पेशी न हो जाए। रहे संभलकर। अपने साथ परिचय
पत्र जरूर रखें।

रायपुरJul 27, 2017 / 01:38 pm

deepak dilliwar

Modi secure in king david hotel

Modi secure in king david hotel

रायपुर. यदि आप होटल में ठहरने के शौकिन हैं तो जरा संभलकर। क्योंकि कुछ अराजक तत्वों के चक्कर में आपकी भी पेशी न हो जाए। रहे संभलकर। अपने साथ परिचय पत्र जरूर रखें। शहर के कई होटल एेसे हैं, जहां जुआरी, चोर और ठग ठहरने लगे हैं। इसके चलते होटलों में जुआ, चोरी और ठगी की घटनाएं होने लगी हैं। होटल में ठहरने वालों की जानकारी नियमित रूप से संबंधित थानों में नहीं दी जा रही है और न ही पुलिस वेरीफिकेशन करती है। नियमानुसार होटल में ठहरने वालों की जानकारी और पहचान संबंधी दस्तावेजों के संबंध में थाने में सूचना देना अनिवार्य है। इसकी अनदेखी के चलते ही होटल में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग ठहरने लगे हैं।

बेबीलॉन इन में मंगलवार की रात बड़े जुए का खुलासा हुआ। एक ही कमरे में दस से अधिक लोग ठहरे थे। इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को थी। इसकी सूचना पुलिस थाने में नहीं दी गई थी। इससे तय है कि वहां लंबे समय से जुआ चल रहा था। इसकी जानकारी वहां के कर्मचारियों को भी थी।

वेशभूषा बदलकर रह रहा था
होटल बेबीलॉन इन से पहले होटल हयात में ठहरे एक व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसकी तलाश में कई राज्यों की पुलिस लगी हुई थी। आरोपी अपनी वेशभूषा बदलकर रहा था। इसी तरह पिछले दिनों एक अमेरिकी नागरिक से भी होटल वी केन्यान में ठगी हो गई थी। कुछ युवकों ने उसे वहां बुलाकर नीलम की अंगूठी ठग लिया था।

यह भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में है विश्व का इकलौता कौसल्या मंदिर, माता की गोद में हैं रामलला


यह है नियम
होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी और संख्या संबंधित थाने में देना अनिवार्य है। बाद में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस इसकी तस्दीक भी करती है। इसका उदेदश्य अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का पता लगाना और अवैध गतिविधियों को रोकना है।
Read more: बृजमोहन का एक और कारनामा, भूदान और सरकारी जमीन पर बनाया फॉर्म हाउस

कार्रवाई की जाएगी
सभी होटल संचालकों को होटल में ठहरने वालों की जानकारी देना अनिवार्य है। इस संबंध में सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया गया है। इसका पालन नहीं होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विजय अग्रवाल, एएसपी-शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो