scriptअमरीका के इस कॉलेज में गीता पढ़ाना जरूरी है… | Sri Mad Bhagwat Gita is taught in America's Seton Hall University | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

अमरीका के इस कॉलेज में गीता पढ़ाना जरूरी है…

अमरीका की सेटॉन हॉल यूनिवर्सिटी में आने वाले हर छात्र को भगवद् गीता पढऩा अनिवार्य कर दिया गया है

Aug 24, 2016 / 10:29 am

सुनील शर्मा

srimad bhagwat gita mahabharat

srimad bhagwat gita mahabharat

साल 2008 से अमरीका के न्यूजर्सी में स्थित सेटॉन हॉल यूनिवर्सिटी ने अपने यहां आने वाले हर स्टूडेंट के लिए भगवद् गीता पढऩा जरूरी कर दिया गया है। 1856 में स्थापित हुई यह कैथोलिक यूनिवर्सिटी पूरी तरह से स्वतंत्र है। इसमें पढऩे वाले एक तिहाई स्टूडेंट नॉन-क्रिश्चियन हैं। यहां भारतीय छात्रों की भी अच्छी-खासी तादाद है।

हाल ही में राजस्थान यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉमर्स और मैनेजमेंट कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज की पढ़ाई में भगवद् गीता और रामायण की मैनजमेंट तकनीकों को शामिल किया गया है। इस यूनिवर्सिटी के रिविजन पैनल के अध्यक्ष नवीन माथुर ने मीडिया को बताया कि कृष्ण ने श्रम के बंटवारे, प्रेरणा, अधिकार, जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुणों की बहुत ही बेहतर व्याख्या की है।



भारत के मुंबई नगरपालिका के स्कूलों में भी पढ़ाई जाती है गीता
भारत की सबसे अमीर मुंबई नगरपालिका ने पिछले साल मार्च में अपने स्कूलों में भगवद् गीता पढ़ाना शुरू किया है। बृहनमुंबई नगरपालिका के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर रामदास भाऊ साहेब ने कहा कि इसके माध्यम से हम बच्चों में अधिक तेजी से निर्णय लेने की क्षमता और दक्षता विकसित करना चाहते हैं। पिछले साल से बीएमसी के 1,200 स्कूलों में पढऩे वाले लगभग साढ़े चार लाख बच्चों को गीता पढ़ाई जा रही है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / अमरीका के इस कॉलेज में गीता पढ़ाना जरूरी है…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो