scriptVASTU TIPS:  लिविंग रूम में न रखें टूटे बर्तन-दर्पण, ये करें उपाय | Vastu Shastra be used in the home | Patrika News
उज्जैन

VASTU TIPS:  लिविंग रूम में न रखें टूटे बर्तन-दर्पण, ये करें उपाय

वास्तु के अनुसार हमारा लिविंग रूम कैसा होना चाहिए। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए क्या बदलाव करें, जिससे खुशहाली बनी रहे। घरों में यदि पुरानी या टूटी हुई वस्तुएं रखी हैं, तो उन्हें शीघ्र दुरुस्त करवाएं या हटा दें।

उज्जैनSep 07, 2016 / 12:58 pm

Lalit Saxena

Vastu Shastra be used in the home

Vastu Shastra be used in the home

उज्जैन. वास्तु के अनुसार हमारा लिविंग रूम कैसा होना चाहिए। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए क्या बदलाव करें, जिससे खुशहाली बनी रहे। घरों में यदि पुरानी या टूटी हुई वस्तुएं रखी हैं, तो उन्हें शीघ्र दुरुस्त करवाएं या हटा दें। यदि घर में प्रयोग होने वाली कोई चीज टूटी हुई रखी है तो उसे फेंक देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है जो कि परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव डालती है। 

पुरानी टूटी हुई वस्तुओं से मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती। धन संबंधी कार्यों में भी असफलता बनते लगती है। दरिद्रता आती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।


बर्तन
जिन घरों में टूटे-फूटे बर्तन रखे हों तो हटा दें, क्योंकि ये अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हो सकता है। बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।

दर्पण
टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

घड़ी
खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि घडिय़ों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी तो परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम तय समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।

तस्वीर
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।

दरवाजा
यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

फर्नीचर
घर का फर्नीचर भी एकदम सही होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।

इन दोषों को निवारण तुरंत ही कर ले
वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों को निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए। इस के साथ साथ किसी अच्छे वास्तु शास्त्री से भी सम्पकज़् करें व अपना घर उन्हें दिखाएं ताकि उनकी सलाह ले कर आप वास्तु दोषों को दूर कर जीवन में सही उन्नति कर सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो