scriptवैज्ञानिकों को खोज निकाला तानाशाह हिटलर का गुप्त ठिकाना | scientist discovered hitler's secret nazi base | Patrika News
Uncategorized

वैज्ञानिकों को खोज निकाला तानाशाह हिटलर का गुप्त ठिकाना

वैज्ञानिकों ने जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का गुप्त नाजी ठिकाना खोज निकाला है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये ठिकाना उत्तरी ध्रुव से सिर्फ 1 हजार किलोमीटर की दूरी पर है।

Oct 24, 2016 / 02:52 pm

hitler

hitler

मास्को। वैज्ञानिकों ने जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का गुप्त नाजी ठिकाना खोज निकाला है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये ठिकाना उत्तरी ध्रुव से सिर्फ 1 हजार किलोमीटर की दूरी पर है। पिछले कई दशकों आर्कटिक सर्किल में एलेक्जेंड्रा की ये जमीन पिछले कई दशकों से अज्ञात बनी हुई है। इस जगह को ट्रेजर हंट के रूप में भी जाना जाता है।

रूसी क्षेत्र में मिला हिटलर का गुप्त स्टेशन

शोधकर्ताओं को रूसी क्षेत्र में स्थित इस अलग द्वीप पर 500 से ज्यादा बंकरों के खंडहर, इस्तेमाल किए हुए कनस्तर और बहुत से दस्तावेजों के अवशेष मिले। ये सभी यहां पर ठंडी जलवायु में संरक्षित थे। ऐसा माना जा रहा है कि 1942 में रूस पर आक्रमण करके बाद हिटलर ने ही इस मौसम स्टेशन के निर्माण का आदेश दिया था। उसके बाद 1943 में ये स्टेशन सर्विस में आया। उसके बाद 1944 में इस स्टेशन को चलाने वाले सदस्यों को जबरदस्ती पोलर बियर का मांस खाने पर मजबूर होना पड़ा था। इसे खाकर सदस्यों के शरीर में जहर फैल गया था और तभी ये स्टेशन भी बंद हो गया था।

वैज्ञानिकों को पहली बार मिले ठोस प्रमाण

अभी तक इस बारे में कुछ ही लिखित सूत्रों से जानकारी मिली थी मगर अब इसके असली प्रमाण भी मिल गए हैं। रूस के आर्कटिक नेशनल पार्क के वरिष्ठ शोधकर्ता एवेगने अरर्नोल्व ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जर्मन स्टेशन ट्रेजर हंट एलेक्जेंडर लैंड आइलैंड पर सितंबर 1943 से लेकर जुलाई 1944 तक चला है। यहां पर वैज्ञानिकों को 500 ऐतिहासिक वस्तुएं भी मिली है जो इस बात को प्रमाणित करती हैं।

Home / Uncategorized / वैज्ञानिकों को खोज निकाला तानाशाह हिटलर का गुप्त ठिकाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो