11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Raipur: आरएसएस पर आधारित फिल्म शतक छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री
Play video

Raipur: आरएसएस पर आधारित फिल्म शतक छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा। सीएम साय ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में संघ की सतत साधना का सजीव चित्रण है शतक...
Google source verification

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 फरवरी को राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म शतक (Shatak) देखी। सीएम साय ने कहा कि आज मंत्रिमंडल के साथी रामविचार नेताम, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल और विधायकों व जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म शतक देखी। साय ने कहा कि ‘शतक’ राष्ट्रनिर्माण में संघ (RSS) की सतत साधना का सजीव चित्रण है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुंचे और नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इस फिल्म को टैक्स फ्री (Tax Free) करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: जल ही जीवन है का मिशन मांगे पानी, घरों में नल की टोटियां सूखी