scriptपत्रिका स्पेशल: इस जिले में जिसने भी किया रोड शो प्रत्याशी बनकर आया चुनाव मैदान में, अब इस नेता पर टिकी निगाहें | Shivpal Yadav can contest elections by roadshows in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

पत्रिका स्पेशल: इस जिले में जिसने भी किया रोड शो प्रत्याशी बनकर आया चुनाव मैदान में, अब इस नेता पर टिकी निगाहें

— समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव 14 अक्टूबर को करेंगे रोड शो।

फिरोजाबादOct 12, 2018 / 09:42 am

अमित शर्मा

lok sabha election 2019

Candidate powerful more then party in banda chitrkoot constancy

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद की राजनीति में उच्च स्तर के नेता शुरू से ही सक्रिय रहे हैं। फिर चाहे मुलायम सिंह यादव रहे हों या फिर सिने स्टार राजबब्बर या अखिलेश यादव ही। इस सीट पर सभी नेताओं की निगाह बनी रहती है। इस शहर में जिसने भी रोड शो किया, वह चुनाव मैदान में प्रत्याशी बनकर उतर आया। अब 14 अक्टूबर को होने वाले शिवपाल यादव के रोड शो को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें—

वीडियो: हजारों लोगों ने नयनाभिराम नेत्रों से किए श्रीराम—लक्ष्मण के दर्शन, आरती उतारने को मची रही होड़

अखिलेश यादव ने किया था रोड शो
वर्ष 2009 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस शहर में रोड शो किया था। उसके बाद प्रत्याशी बनकर लोकसभा का चुनाव लड़ा। सीट छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव का इसी शहर में रोड शो कराया। वह भी यहां से चुनाव लड़ी। डिंपल के सामने सिने स्टार राजबब्बर ने रोड शो किया और कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़े। वर्ष 2014 में प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव ने रोड शो किया और चुनाव लड़े।
यह भी पढ़ें—

पत्रिका स्पेशलः इस शहर में है इन चार देवियों का राज, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अब शिवपाल यादव पर टिकी निगाहें
14 अक्टूबर को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव कठफोरी सिरसागंज से रोड शो शुरू करेंगे और टूंडला तक रोड शो करेंगे। अब माना जा रहा है कि शिवपाल यादव भी फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। रोड शो चुनाव की तैयारियों का डेमो है। आगामी समय में वह बड़े स्तर पर अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की राय लेकर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि उनकी पार्टी के पदाधिकारी उन्हें फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह कर चुके हैं। अब देखना होगा कि आगामी समय में क्या होगा।

Home / Firozabad / पत्रिका स्पेशल: इस जिले में जिसने भी किया रोड शो प्रत्याशी बनकर आया चुनाव मैदान में, अब इस नेता पर टिकी निगाहें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो