71 Years 71 Stories

आम आदमी पार्टी का नेता गिरफ्तार, बंदूक के दम पर लूटे थे 25 लाख रुपए

साथ ही ये भी खुलासा हुआ है कि नजीब और उसके साथी 20 से ज्यादा लूटपाट कर चुके हैं। नजीब के पास चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

हमीरपुरMar 19, 2017 / 09:17 pm

Kamlesh Sharma

AAP leader arrested

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक नेता को लूट और डकैती के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी नेता का नाम नजीब है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शख्स से 25 लाख रुपए लूटे थे।
बताया जा रहा है कि नजीब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष है। पुलिस ने लूटी गई रकम का अधिकांश हिस्सा बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 12 मार्च को नजीब और उसके साथियों ने दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक शख्स से 25 लाख रुपए लूट लिए। लोगों को डराने के लिए उन्होंने फायर बी किया था। जिससे एक आदमी घायल हो गया था। भागते समय लोगों ने फुरकान नामक बदमाश को पकड़ लिया था।
पुलिस ने जब फुरकान से जानकारी ली तो इस बात का खुलासा हुआ। फुरकान के बयान के अनुसार ही जॉनी, फैसल, नावेद और नजीब को गिरफ्तार किया। नजीब के पास से ही लूट की बाकी रकम बरादम हुई।
साथ ही ये भी खुलासा हुआ है कि नजीब और उसके साथी 20 से ज्यादा लूटपाट कर चुके हैं। नजीब के पास चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

Home / 71 Years 71 Stories / आम आदमी पार्टी का नेता गिरफ्तार, बंदूक के दम पर लूटे थे 25 लाख रुपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.