scriptमाओवादियों ने IED ब्लास्ट के बाद की फायरिंग, एक जवान घायल | Bastar : Maoists firing after IED blast, a jawan injured | Patrika News
बस्तर

माओवादियों ने IED ब्लास्ट के बाद की फायरिंग, एक जवान घायल

चिंतनलार थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह आठ बजे साप्ताहिक बाजार में आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान घायल हो गया और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

बस्तरNov 28, 2015 / 02:22 pm

चंदू निर्मलकर

sealed to Maharashtra border

Maoists nefarious plans

सुकमा/दोरनापाल. चिंतलनार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह आठ बजे साप्ताहिक बाजार में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। ब्लास्ट के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 74वीं बटालियन के जवान एरिया सर्चिंग पर निकले थे। चिंतलनार थानाक्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में सुबह आठ बजे माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट की चपेट में आने से बटालियन का एक जवान गणेशदेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी भी की। जवानों ने जवाबी फायरिंग की जिसके बाद माओवादी मौके से भाग गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के लिए चिंतलनार ले जाया गया। जवान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला जगदलपुर भेज दिया गया।

माओवादी हमले के बाद सुरक्षा अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और इलाके में तलाशी एवं खोज अभियान तेज कर दिया गया है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो