71 Years 71 Stories

मकान मालिक ने नार्थ ईस्ट छात्र को मार-मार कर किया अधमरा, जूते भी चटवाए!

अरुणाचल प्रदेश के छात्र हिगीयो ने अपने मकान मालिक पर कथित तौर पर पिटाई करने और जूते चटवाने का आरोप लगाया था। यह छह मार्च की घटना है।

Mar 14, 2017 / 09:19 am

Nakul Devarshi

बेंगलुरु में अरुणाचल प्रदेश के छात्र हिगीयो ग्यून्टे के साथ ज्यादती के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। 
हिगीयो ने अपने मकान मालिक पर कथित तौर पर पिटाई करने और जूते चटवाने का आरोप लगाया था। यह छह मार्च की घटना है।

https://twitter.com/hashtag/Bengaluru?src=hash
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिगीयो और उसके मकान मालिक का ज्यादा पानी बहाने के मामले में विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक की पहचान हेमनाथ कुमार के रूप में हुई है। 


READ: एक और रोहित वेमुला! JNU के ‘दलित’ छात्र ने किया सुसाइड

छात्र की शिकायत के बाद मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस छात्र के दावों की पड़ताल कर रही है। 
छात्र का कहना था कि हेमनाथ ने उसे इतना मारा की उसके मुंह से खून से निकल आया। घटना के बाद दोस्तों ने हिगीयो को अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Home / 71 Years 71 Stories / मकान मालिक ने नार्थ ईस्ट छात्र को मार-मार कर किया अधमरा, जूते भी चटवाए!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.