71 Years 71 Stories

त्रिपुरा BJP के पूर्व अध्यक्ष सुधीन्द्र दासगुप्ता का निधन, अखबार पढ़ने के दौरान ली अंतिम सांस

सुधीन्द्र दासगुप्ता उम्र संबंधी व्याधियों से पीड़ित थे। वह सुबह घर पर ही थे और अचानक करीब 9 बजे गिर पड़े।

Jan 12, 2017 / 04:11 pm

Nakul Devarshi

त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वयोवृद्व पार्टी नेता सुधीन्द्र दासगुप्ता का गुरुवार सुबह उनके आवास पर समाचार पत्र पढ़ते समय निधन हो गया । वह 78 वर्ष के थे और उनके परिवार में एक पुत्री और एक पुत्र है। 
पिछले वर्ष उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर यह जिम्मेदारी बिप्लव कुमार दास को सौंपी गई थी। गुप्ता ने राज्य में पिछले तीन दशकों में पार्टी को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे और उसके बाद सक्रिय राजनीति में आ गए। 
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह उम्र संबंधी व्याधियों से पीड़ित थे। वह सुबह घर पर ही थे और अचानक करीब 9 बजे गिर पड़े। 

उनके निधन पर भाजपा के अलावा तृणमूल कांग्रेस, त्रिपुरा कांग्रेस और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

Home / 71 Years 71 Stories / त्रिपुरा BJP के पूर्व अध्यक्ष सुधीन्द्र दासगुप्ता का निधन, अखबार पढ़ने के दौरान ली अंतिम सांस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.