71 Years 71 Stories

उत्तराखंड में बादल फटा, कई जगह नुकसान, गंगोत्री-कैदारनाथ मार्ग बंद

उत्तराखंड में शनिवार दोपहर तीन स्थानों पर बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। टिहरी के घनसाली में तीन जगह बादल फटा है।

May 29, 2016 / 06:52 am

Kamlesh Sharma

उत्तराखंड में शनिवार दोपहर तीन स्थानों पर बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। टिहरी के घनसाली में तीन जगह बादल फटा है। उधर बादल फटने के बाद गंगोत्री-कैदारनाथ मार्ग बंद हो गया, जिससे यात्री भी फंस गए हैं। हालाकि सरकार ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
उत्तराखंड में वर्ष 2013 में हुई तबाही का मंजर आज तक लोगों को जहन में दौड़ रहा है। अब फिर से बादल फंटने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर बैठा दिया है। आज दोपहर तीन जगहों पर बादल फटने के समाचार मिले। 
बादल फटने के बाद सड़कें धंस गई, घर और स्कूल तक बह गए। कई घरों की छतों से झरना बह निकला। हालाकि बादल फटने से किसी प्रकार की जनहानि के समाचार नहीं मिले हैं।

Home / 71 Years 71 Stories / उत्तराखंड में बादल फटा, कई जगह नुकसान, गंगोत्री-कैदारनाथ मार्ग बंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.