scriptपत्नी ने ऐसा क्या देखा कि घर में नजरबंद कर दिया | Extramarital relation of husband, wife detained | Patrika News
आगरा

पत्नी ने ऐसा क्या देखा कि घर में नजरबंद कर दिया

पत्नी ने पति को अन्य  महिला से अवैध सम्बन्ध बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद  महिला को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची।

आगराJan 08, 2016 / 07:57 pm

Bhanu Pratap


आगरा। उत्पीड़न की शिकायत करना एक विवाहिता को इतना भारी पड़ा कि वह पिछले तीन दिन से घर में नजरबंद है। महिला के अनुसार, उसने पति के एक महिला से नाजायज सम्बंध है। पति को रंगेहाथ पकड़ा तो सास श्वसुर ने उसे पति से अलग कर दिया है। घर में बंद कर रखा है। शुक्रवार शाम महिला ने कंट्रोल रुम को सूचना देकर अपनी व्यथा बताई, जिसके बाद पुलिस ने आकर घर खुलवाया। श्वसुर का कहना है कि नीचे के हिस्से में दुकान होने के कारण ताला लगा कर जाना पड़ता है। 

पति को आपत्तिजनक हालत में देखा
इटावा निवासी शिखा मित्त्तल पुत्री सतीश चंद की शादी आगरा कैंट निवासी संजय मित्तल पुत्र सुरेश चंद मित्तल से 8 माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद शिखा को पता चला कि उसके पति के रिश्ते की एक महिला से नाजायज सम्बंध है। यही नहीं उसकी पहली पत्नी से इन्ही अवैध सम्बंधों के कारण तलाक हुआ था। पांच दिन पूर्व उसने पति को उस महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके बाद उसने हंगामा किया। ससुरालीजनों ने पति का समर्थन करते हुए उसे कहा कि जैसे रखा जा रहा है वैसे रहो, वरना भाग जाओ।

पुलिस से शिकायत के बाद कठोर हुए ससुराली
परेशान महिला ने एसएसपी से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद ससुरालीजन और कठोर हो गए। महिला को घर के ऊपरी तल पर बंद कर दिया। महिला को नीचे के तल पर आने की अनुमति नहीं है। जब घर वाले बाहर जाते है तो उसे कमरे में बंद करके जाते हैं। 

महिला ने कंट्रोल रूम को दी सूचना
शुक्रवार को परिजन घर से बाहर उसे बंद करके गए हुए थे। उसने मोबाइल मिलने पर पुलिस कंट्रोल रुम को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद हम आए थे। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो