scriptAAP की पूर्व महिला नेता का दावा- पंजाब में 52 महिलाओं का हुआ यौन शोषण | former aap woman leader claims sexual harassment of at least 52 female in punjab | Patrika News
71 Years 71 Stories

AAP की पूर्व महिला नेता का दावा- पंजाब में 52 महिलाओं का हुआ यौन शोषण

इस बात की शिकायत जब हाईकमान से की गई तो वे मामले को दबाने में जुट गए। उसकी पार्टी के नेताओं ने उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर लीक करवाई।

Sep 08, 2016 / 01:37 pm

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दिल्ली में सेक्स स्कैंडल की आग ठंडी नहीं हुई थी कि पंजाब में एक नया स्कैंडल सामने आ गया। एक और नेता सेक्स स्कैंडल में फंसे तो पार्टी की एक पूर्व कन्विनर ने पंजाब में आम आदमी पार्टी नेताओं पर 52 महिला वालेंटियर्स से यौन उत्पीडऩ का आरोप जड़ दिया है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की एक महिला नेता ने दावा किया है कि 52 महिलाओं के साथ यौन शोषण किया गया है। उसके पास इन सभी के नाम है। 
इस बात की शिकायत जब हाईकमान से की गई तो वे मामले को दबाने में जुट गए। उसकी पार्टी के नेताओं ने उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर लीक करवाई।

इस आरोप के बाद पंजाब महिला आयोग ने डीजीपी से इस मामले की जांच के लिए कहा है। डीजीपी जांच करके आयोग को इसकी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद इस पर कोई कार्रवाई की जाएगी। 
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पार्टी के एक विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया था। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक कर्नल देवेंद्र सिंह सहरावत ने आप की पंजाब इकाई के नेताओं पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। 
इसके बाद आप नेता संजय सिंह ने सहरावत पर मानहानि का केस दायर करने की बात कही थी। दूसरी ओर अगर ये आरोप सच साबित होते हैं तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के खासी मुश्किलें आने वाली हैं।

Home / 71 Years 71 Stories / AAP की पूर्व महिला नेता का दावा- पंजाब में 52 महिलाओं का हुआ यौन शोषण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो