scriptहाथों में प्रसाद की टोकरी, मन में आस्था | Devotees arrived at temple for worship | Patrika News
इंदौर

हाथों में प्रसाद की टोकरी, मन में आस्था

पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है। दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं…

इंदौरOct 13, 2015 / 02:11 pm

इंदौर ऑनलाइन

bijasan mandir

bijasan mandirbijasan mandir

(माता के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़)

इंदौर। नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। माता के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दिखने लगी हैं। मंदिरों में परिवार के साथ भक्त भजन गुनगुना रहे है। हाथों में प्रसाद की टोकरी और मन में आस्था लिए श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।

बिजासन माता मंदिर पर नव निर्माण के बाद परिसर काफी व्यवस्थित लग रहा है। भक्त आसानी से माता के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में नवरात्रि के दौरान रोजाना हजारों भक्त दर्शन को आते है। इससे पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है। दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यहां बच्चों के लिए मेला भी लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो