71 Years 71 Stories

भारत-PAK के बीच ‘परमाणु हमले’ को लेकर हुआ अहम करार, इस समझौते पर बनी दोनों मुल्कों की बनी सहमति

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ यह समझौता एक दूसरे के परमाणु संस्थानों पर हमला नहीं करने से संबंधित है। यह समझौता 31 दिसंबर 1988 को किया गया था और 27 जनवरी 1991 को प्रभावी हुआ।

Jan 01, 2017 / 03:31 pm

Nakul Devarshi

भारत और पाकिस्तान ने नए साल के पहले दिन रविवार को अपने अपने परमाणु संस्थानों की सूची का आदान प्रदान किया। 
विदेश मंत्रालय की यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस सूची का आदान प्रदान एक दूसरे के परमाणु संस्थानों की सूचना देने के संबंध में किए गए एक समझौते के तहत हुआ है। 
यह समझौता एक दूसरे के परमाणु संस्थानों पर हमला नहीं करने से संबंधित है। यह समझौता 31 दिसंबर 1988 को किया गया था और 27 जनवरी 1991 को प्रभावी हुआ। 

दोनों देश एक जनवरी को अपने परमाणु संस्थानों की सूची एक दूसरे को देते हैं। दोनों देशों के बीच यह 26 वीं सूची का आदान प्रदान था। पहली बार यह सूची एक जनवरी 1992 को एक दूसरे को सौंपी थी। 

Home / 71 Years 71 Stories / भारत-PAK के बीच ‘परमाणु हमले’ को लेकर हुआ अहम करार, इस समझौते पर बनी दोनों मुल्कों की बनी सहमति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.