scriptभूख-प्यास से बेहाल यात्रियों ने पैंट्री लूटी, 5 घंटे तक कुछ नहीं मिला | Rajdhani express passengers go hungry during 16 hour journey, looted pentry car | Patrika News
71 Years 71 Stories

भूख-प्यास से बेहाल यात्रियों ने पैंट्री लूटी, 5 घंटे तक कुछ नहीं मिला

राजधानी एक्सप्रेस के दिल्ली से रांची के 16 घंटों के सफर में यात्रियों को घंटों तक भूखे-प्यासे रहना पड़ा।

May 13, 2017 / 09:59 am

Abhishek Pareek

राजधानी एक्सप्रेस के दिल्ली से रांची के 16 घंटों के सफर में यात्रियों को घंटों तक भूखे-प्यासे रहना पड़ा। उन्हें पैंट्री से खाना ही नहीं दिया गया। इसके बाद नाराज यात्रियों ने पैंट्री लूट ली।
ये मामला बुधवार का है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाला केटरिंग स्टाफ बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रेन से उतर गया था। इसके बाद भूख आैर प्यास से बेहाल कुछ पैसेंजरों ने रात 9:30 बजे ट्रेन के कानपुर पहुंचते ही पैंट्री लूटनी शुरू कर दी। 
दरअसल, सफर शुरू हुए 5 घंटे तक हो चुके थे, लेकिन पेंट्री स्टाफ ने यात्रियों कुछ खाने को नहीं दिया। इस वजह से कुछ यात्रियों ने पैंट्री कार पर धावा बोल दिया।

डीसीएम ने चढ़वाया खाना
मामले को देखते हुए सीनियर डीसीएम नीरज कुमार गुरुवार को रांची पहुंचे। यहां राजधानी एक्सप्रेस में अपनी निगरानी में खाना चढ़वाया। राजधानी ट्रेन में खाने को लेकर रेलवे को शिकायतें की जा रही थीं। रेलवे ने आठ मई को कैटरिंग कंपनी का ठेका रद्द कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर दिल्ली से ट्रेन चलते ही 40 के करीब पैंट्रीकर्मी ट्रेन से उतर गए।

Home / 71 Years 71 Stories / भूख-प्यास से बेहाल यात्रियों ने पैंट्री लूटी, 5 घंटे तक कुछ नहीं मिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो