scriptट्रेन में यात्रियों से वसूली करता बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार | Sacked soldier arrested, Recovery of train passengers | Patrika News
कोटा

ट्रेन में यात्रियों से वसूली करता बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

मध्यप्रदेश जीआरपी में तैनात था

कोटाDec 01, 2016 / 08:45 pm

shailendra tiwari

कोटा. ट्रेन में यात्रियों को धमकाकर जबरन वसूली करने के मामले में जीआरपी ने गुरुवार को एक बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार किया है। सिपाही जीआरपी जबलपुर में तैनात था।

थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि अजीमाबाद एक्सप्रेस के यात्रियों ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ट्रेन में पुलिसकर्मी बनकर अवैध रूप से वसूली कर रहा है। 
इस शिकायत पर पुलिस ने ट्रेन से उस व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी लियाकत अली बताया।

जिसके बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह जीआरपी जबलपुर में सिपाही था जिसे वर्ष 2012 में बर्खास्त कर दिया था। यात्रियों की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो