scriptकांग्रेस की महिला नेताओं के साथ निगम में हुई झूमाझटकी | Skirmish held in municipal Corporation | Patrika News
इंदौर

कांग्रेस की महिला नेताओं के साथ निगम में हुई झूमाझटकी

मंगलवार दोपहर हो रही जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की सुनवाई नहीं होने पर कांग्रेसी नेता भी निगम में लोगों के साथ खड़े हो गए।

इंदौरOct 20, 2015 / 12:54 pm

ऑनलाइन इंदौर

congress

congress

(पुलिस स्टेशन में खडे़ कांग्रेसी नेता।)

इंदौर।
मंगलवार दोपहर हो रही जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की सुनवाई नहीं होने पर कांग्रेसी नेता भी निगम में लोगों के साथ खड़े हो गए। कांग्रेसियों के इस तरह के विरोध देखकर निगम के कुछ कर्मचारियों ने कांग्रेस नेताओं के धक्के देकर बाहर निकालने की कोशिश की।

इस झूमाझटकी में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव और पूर्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला ढोलपुरे का शिकार हुई। इस बात पर गुस्साए कांग्रेसियों ने हंगामा किया। जिसके बाद उनकी नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर देवेंद्र सिंह और सुरेंद्र कथुरिया से विवाद हो गया। इस बात की शिकायत करने कांग्रेस नेता एमजी रोड थाना में गए हैं। यहां पर भी पुलिस मामले की शिकायत दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो