25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024: KKR का स्टार बॉलर आज होगा बाहर तो LSG की बदल जाएगी टीम, इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगी दोनों टीमें!

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी। दोनों की टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 3 लखनऊ ने जीते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 5 May 2024, 4:22 PM IST

IPL 2024, KKR vs LSG

IPL 2024 LSG vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग में आज शाम को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं और इस जीत के साथ अपना दावा और मजबूत करना चाहेंगी। हालांकि दोनों टीमें आज अपने सबसे बेहतरीन गेंदबाजों के बिना उतरेंगी। लखनऊ सुपरजायंट्स के मयंक यादव पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो हर्षित राणा पर एक मैच का बैन लगा है तो वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से तीन बार लखनऊ ने जीत हासिल की है तो सिर्फ एक बार कोलकाता को सफलता मिली है। लखनऊ सुपरजायंट्स अंक तालिका में 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 मैच जीते हैं और आज का मैच जीतकर प्लेऑफ की टिकट पक्की करना चाहेगी।

लखनऊ सुपरजायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान और यश ठाकुर।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Points Table: जीत के साथ RCB ने बदल दी अंक तालिका, देखें अब सबसे नीचे कौन

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग