
विवेक कुमार सिंह पत्रिका डॉट कॉम में कंटेंट प्लानर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह राजस्थान पत्रिका की स्पोर्ट्स टीम का नेतृत्व करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में करीब 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और अन्य प्रमुख खेलों पर व्यापक रिपोर्टिंग, लाइव कवरेज, विश्लेषणात्मक लेखन और इंटरव्यू किए हैं। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में विवेक की खास पहचान बड़े टूर्नामेंट्स की गहन और तथ्यपरक कवरेज के लिए है। उन्होंने अब तक 2 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप, 5 टी20 वर्ल्डकप, 2 एशियन गेम्स और 2 ओलंपिक जैसे इवेंट्स कवर किया है। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, लेकिन इसके साथ ही वे अन्य खेलों से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर भी समान पकड़ रखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में टीवी मीडिया से की। इसके बाद 2018 में उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की ओर रुख किया। उन्होंने न्यूज राइटिंग, कॉपी एडिटिंग, लाइव ब्लॉगिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा आधारित विश्लेषण और वीडियो स्क्रिप्टिंग में व्यापक अनुभव हासिल किया है। वर्तमान में वह राजस्थान पत्रिका के स्पोर्ट्स सेक्शन में प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की कवरेज के साथ-साथ टीम का मार्गदर्शन भी करते हैं।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
